छपरा में होगा 8वें राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम, 20 राज्यों के युवा प्रतिभागी होंगे शामिल
छपरा। युवाओं की समर्पित संस्था फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के 8वें स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले 8वें राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम का लोगो शहर के दीक्षा स्कूल के प्रांगण में लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के विधिवत उद्घाटन छपरा सदर के अनुमंडल अधिकारी संजय कुमार राय,रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित संस्था के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने किया व समाजसेवी जीवेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं युवाओं को संबोधित करते हुए उद्घाटन कर्ता सदर एसडीओ संजय कुमार राय ने कहा युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति आज के युवा ही कल के भविष्य हैं।
युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आतीदेवानंद जी महाराज ने कहा कि युवा ही राष्ट्निर्माता युवा ही किसी देश के भाग्य विधाता होते हैं इसलिए युवाओं को चाहिए कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाते हुए बेहतर भविष्य की तरफ खुद को अग्रसरित करें।
कार्यक्रम के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने कहा की किस तरह से इस संस्था को रक्तदान अभियान के रूप में स्थापित करते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों विशेष कर महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न तरह के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम जिनमें वृक्ष लगाना एवं लोगों को इसके लिए जागरूक करना का कार्य शामिल है।
कार्यक्रम में सम्मिलित अतिथि जीवेश कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं को वर्तमान स्थिति में भटकाव से बचना चाहिए एवं अपनी सारी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण को समर्पित कर देना चाहिए। विदित हो कि इस कार्यक्रम का स्थापना दिवस 3 फरवरी 2024 को प्रेक्षागृह में होना सुनिश्चित किया गया है। तथा इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 20 राज्यों के युवा प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। मौके पर संस्था के सचिव रणजीत कुमार, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, जिला के मुख्य संयोजक ओमप्रकाश मकेशर पंडित , संयोजक ओमप्रकाश आजाद सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



