कुंभ के मेला में गुम हुई आरा की महिला, RPF पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को सौंपा

प्रयागराज। प्रयागराज रामबाग और झूंसी स्टेशनों पर कार्यरत टिकट चेकिंग, रेलवे सुरक्षा बल और अन्य कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही हर संभव मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन कर्मचारियों को विभिन्न पालियों में बांटकर 24 घंटे कार्य करने की नीति पर कार्य करते हुए यात्रियों को गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में, 28 जनवरी 2025 को सुबह 11:30 बजे एक वृद्ध महिला शांति कुवर (उम्र लगभग 70 वर्ष), जो ग्राम चांदी, थाना चांदी, जिला भोजपुर, बिहार की निवासी हैं, घबराई हुई सीसीटीवी कंट्रोल रूम में आईं और उन्होंने बताया कि वह अपने परिजनों से बिछड़ गई हैं।
सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल शिव प्रसाद सोनी ने महिला को शांति दी और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके परिजनों को ढूंढने में मदद की जाएगी। तत्पश्चात कांस्टेबल शिव प्रसाद ने परिचालन विभाग के सौरभ कुमार गुप्ता और कमर्शियल विभाग के प्रणय कुमार से समन्वय कर यात्री उद्घोषक प्रणाली से उद्घोषणा करवाई।
इस उद्घोषणा से मिली सूचना के आधार पर वृद्ध महिला का पोता भास्कर चौहान, पुत्र विजय किशोर चौहान, अपने परिजनों के साथ मेला कंट्रोल, प्रयागराज रामबाग पहुंचे। मेला कंट्रोल के सीसीटीवी अधिकारी सहायक उप निरीक्षक शिव प्रसाद ने पूरी तस्दीक के बाद महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द किया।
इस सहयोग सेवा के लिए धन्यवाद किया
अपनी दादी को अपने परिवार के बीच देखकर भास्कर चौहान और उनके परिवार ने रेलवे सुरक्षा बल और रेल प्रशासन की इस सहयोग सेवा के लिए धन्यवाद किया। वृद्ध महिला शांति कुवर भी बहुत प्रसन्न हुईं और अपने परिजनों के साथ सुरक्षित गंतव्य के लिए प्रस्थान किया।
रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल के कर्मचारियों ने यात्रियों की सुरक्षा और सहयोग को सर्वोपरि मानते हुए एक बार फिर अपने कार्य के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 17, 2026छपरा शहर में नाला निर्माण में लापरवाही पर भड़की MLA छोटी कुमारी, अधिकारियों को लगायी फटकार
करियर – शिक्षाMay 17, 2026JPU Chhapra: जेपीयू में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन शुरू, 50 हजार सीटों पर होगा दाखिला
क्राइमMay 17, 2026Cbyer Crime: बिहार में साइबर गैंग पर बड़ा वार, 1200 फर्जी बैंक खाते सील
करियर – शिक्षाMay 16, 2026सारण के युवाओं को विदेश में नौकरी का बड़ा मौका, 2 लाख रूपये मिलेगी सैलरी







