छपरा
सारण में बाइक की धक्के से महिला की मौत, बेटी ने दर्ज कराया एफआईआर

छपरा। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा काली स्थान पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो जाने पर महिला के बेटी के द्वारा दिए आवेदन पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले में डुमरसन बंगरा गांव निवासी मृत महिला की बेटी प्रियंका कुमारी पिता द्वारिका भगत ने बताया कि वह बंगरा काली स्थान पर अपने दालान से मां के साथ पैदल घर जा रही थी कि अनियंत्रित बाइक बीआर 04 एएन 3937 चला रहे उसी के गांव के राजन कुमार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें उसका पैर टूट गया ।
वही उसकी मां गिरजा देवी उम्र 53 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गयी। जहां इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां मां को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वही उसका इलाज हुआ। मामले में थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने







