Road Development: सारण की सड़कों पर अब चलेगी तरक्की की गाड़ी, सीएम ने दी 265 करोड़ की सौगात
एकमा–मशरख से खैरा–बिनटोलिया तक… सड़क चौड़ीकरण से चमकेगा छपरा

छपरा। सारण जिले को सड़क विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छपरा आगमन के दौरान कई अहम योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें एकमा–मशरख पथ, एकमा–डुमाइगढ़ पथ, एनएच-19 के अधूरे हिस्से और खैरा–बिनटोलिया सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य शामिल है। कुल मिलाकर इन योजनाओं पर लगभग 265 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
एकमा–मशरख पथ का चौड़ीकरण
सबसे बड़ी योजना के तहत 93 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से एकमा–मशरख पथ का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा। यह सड़क 31.60 किलोमीटर लंबी होगी और इसके चौड़ा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
एकमा–डुमाइगढ़ सड़क
इसके अलावा 41 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से एकमा से डुमाइगढ़ तक की सड़क चौड़ीकरण योजना को भी मंजूरी दी गई है। यह सड़क ग्रामीण इलाकों को जोड़ते हुए स्थानीय विकास और परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेगी।
एनएच-19 का अधूरा सेक्शन
शिलान्यास की गई योजनाओं में 89 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से एनएच-19 (छपरा सेक्शन) के अधूरे हिस्से का चौड़ीकरण कार्य भी शामिल है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी।
खैरा–बिन टोलिया सड़क
वहीं 40 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से खैरा–बिन टोलिया सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। यह सड़क सीधे छपरा शहर से जुड़ती है और इसके चौड़े होने से शहरी यातायात पर दबाव कम होगा।
सड़क नेटवर्क से विकास को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूरे हो जाने से सारण जिले की सड़क कनेक्टिविटी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क नेटवर्क से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



