आंगन में जहां खिले थे फूल, वहां दफन थी लाश… जिस लड़की से की लव मैरिज, उसी ने किया मर्डर

आरा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आरा। क्या कोई पत्नी इतनी पत्थर दिल हो सकती है कि अपने पति की हत्या कर शव को दफना दें और इतना हीं शव के ऊपर फ़ूल का पौधा का लगा दें। जी हाँ ऐसा हुआ है बिहार के आरा में। आज की कहानी है बिहार के आरा जिले के एक ट्रक ड्राइवर की।

ट्रक ड्राइवर मिथुन पहले हरियाणा के गुरुग्राम में रहता था। 6 महीने पहले ट्रक लेकर वह हिमाचल के शिमला गया था। जहां उसकी मुलाकात नेहा नाम की लड़की के जीजा से हुई। नेहा अपने जीजा के साथ ही रहती थी।

वहां मिथुन और नेहा पहली बार मिले। फिर दोनों की बात मोबाइल से होने लगी। 4 महीने पहले नेहा के जीजा ने दोनों की शादी शिमला में ही करा दी। शादी के चार माह बाद हीं उसकी पत्नी ने ऐसी खौफनाक कदम उठाया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है।

नेहा ने अपने पति की हत्या कर उसका शव आंगन में दफना दिया। फिर उसके ऊपर फूल के पौधे लगा दिया। पुलिस ने आंगन खुदवा कर शव को निकाला है। घटना आरा जिले के तरारी क्षेत्र के इटम्हा गांव की है।

मृतक की पहचान अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार गांव निवासी मिथुन गिरी के रूप में हुई। मिथुन ने 4 महीने पहले इटम्हा की नेहा से लव मैरिज की थी।मृतक के पिता कमलेश गिरी ने नेहा पर हत्या का आरोप लगाया है।

उनका आरोप है कि नेहा ने अपने बॉयफ्रेंड, भाई और मां के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। फिर शव को अपने घर के आंगन में दफना दिया। कमलेश गिरी ने मिथुन और नेहा के शादी की कहानी बताई।मिथुन ट्रक चालक था। वह पहले हरियाणा के गुरुग्राम में रहता था। 6 महीने पहले ट्रक लेकर वह हिमाचल के शिमला गया था।

जहां उसकी मुलाकात नेहा के जीजा से हुई। नेहा अपने जीजा के साथ ही रहती थी। वहां मिथुन और नेहा पहली बार मिले। फिर दोनों की बात मोबाइल से होने लगी। 4 महीने पहले नेहा के जीजा ने दोनों की शादी शिमला में ही करा दी।

मिथुन के पिता कमलेश का आरोप है कि नेहा का प्रेम प्रसंग पहले से ही उसके ही गांव के रहने वाले झोला छाप डॉक्टर बबलू पासवान से चल रहा था। 1 महीने पहले बेटा बहू को लेकर घर आया था। तब वह अपने ससुराल भी गया था जहां उसके हत्या की साजिश हुई थी, लेकिन वह बच गया।

कमलेश ने बताया कि 2 दिन पहले मिथुन अपने ससुराल गया था। जहां उसकी पत्नी, उसका आशिक, भाई और मां ने मिलकर बेटे की हत्या कर दी। और शव को आंगन में ही नमक डालकर दफना दिया गया।

तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जमीन को खुदवाकर उसके शव को बाहर निकाला। वही, पुलिस ने मृतक के बाय कान से खून व नाक से खून बहता जख्म एवं पूरे शरीर में लाल रंग का धब्बा पाया है।

मृतक के पिता कमलेश गिरी ने अपनी बहू नेहा देवी, उसका प्रेमी बबलू पासवान, भाई दीपक गिरी एवं सास बिंदा देवी पर अपने बेटे की गले में फांसी लगाकर हत्या करने एवं हत्या करने के बाद उसके शव को घर के आंगन में ही जमीन खोदकर नमक डालकर दफनाने का आरोप लगाया है।

 उसकी पत्नी द्वारा कहा गया कि रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसके पति मिथुन गिरी ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर अपने गले में साड़ी बांधकर छत की कुंडी से लटक कर फांसी लगा ली थी। इसके बाद उसने अपने गांव के ही बबलू पासवान को बुलाया। जिसके बाद उसके कहने पर दोनों ने मिलकर उसके शव को घर के आंगन में ही जमीन खोद कर उसमें दफना दिया। पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।