सारण में छत पर सोये थे परिवार के सभी सदस्य, इधर घर से 13 लाख की संपति चोरी, पुलिस जांच पड़ताल शुरू

छपरा। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के सियरभुक्का गांव में एक मकान में अज्ञात चोरों के द्वारा 13 लाख रुपए की सोना चांदी का गहना, नगदी तीन लाख, विदेशी मुद्रा, कपड़ा, साड़ी समेत अन्य संपति चोरी कर लेने का मामला सामने आया। चोरी की इतनी बड़ी घटना से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। चोरी सियरभुक्का गांव निवासी हरेराम राय पिता स्व मुंशी राय के मकान में हुई है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की।
मामले में हरेराम राय ने बताया कि गर्मी की वजह से सभी परिवार छत पर सोए थे और वे मकान के बाहर दालान में सोए हुए थे वही अज्ञात चोरों के द्वारा पीछे से छत के सहारे मकान के अंदर घुस कमरें से 18 थाना सोना चांदी का गहना,नगदी तीन लाख, विदेशी मुद्रा, कपड़ा, साड़ी समेत अन्य सामान चोरी कर ली गई है। चोरी गयी टोटल की कीमत 13 लाख रूपए हैं।
मौके पर घर वालों ने बताया कि नवम्बर महीने में एक लड़की की शादी तय हैं उसी के लिए रखें गये सामान भी चोरी कर ली गई। वहीं चोरी में गहने ,नगदी समेत अन्य सामान चोरी होने से घर की महिलाओं का हाल बेहाल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



