छपरा

छपरा में अस्पताल जाने के बहाने घर से निकली 3 बच्चों की माँ, प्रेमी के साथ हुई फरार

छपरा । सोनपुर के दियारा इलाके से एक 3 बच्चे की मां अपने गांव के प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद परिवार वालों में मायूसी छाई हुई है। इसे लेकर महिला के ससुर ने सोनपुर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी तथा इस आशय की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचक ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि तबीयत ठीक नहीं होने पर अस्पताल जाने की बात बता उसकी पतोहू गायब हो गई। शाम तक जब वह अस्पताल से घर वापस नहीं लौटी तब इसके बाद खोजबीन शुरू कर दी गई।

सूचक का कहना है कि उसका मोबाइल भी बंद आने लगा। सगे संबंधियों के यहां जब पता किया गया तो वहां भी किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सूचक का कहना है कि उसके घर के बगल का एक व्यक्ति ने बताया कि अपने गांव के ही एक व्यक्ति का नाम बताते हुए कहा कि उसके साथ मैंने देखा है।

सूचक ने जब गांव के भगाने वाले उक्त व्यक्ति के घर पूछने के आप तो उसके पिता तथा घर के अन्य सदस्यों ने मारपीट भी की। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button