छपरा में होगा देशभर के युवाओं का जूटान, राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से होंगे सम्मानित

छपरा। बिहार की पावन भूमि छपरा में युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के द्वारा 1 फरवरी से 3 फरवरी तक आयोजित होने वाला अष्टम स्थापना दिवस समारोह सह राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके बारे में प्रेस कान्फ्रेस के माध्यम से विस्तृत जानकारी देते हुए फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने बताया कि जिसमें देश भर में समाज सेवा, खेल, चिकित्सा ,कला आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं का आगमन छपरा की धरती पर होगा तथा देश भर में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 30 युवाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को मान्यता प्रदान करते हुए राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा।
ज्ञात हो कि युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया अपने स्थापना काल से ही विभिन्न सामाजिक कार्यों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण, ब्लड डोनेशन, सड़क सुरक्षा ,पर्यावरण संरक्षण आदि पर उत्कृष्ट कार्य करती है तथा प्रतिवर्ष 1 फरवरी से 3 फरवरी के बीच राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम का आयोजन करती है।
इस बार भारत के लगभग 20 राज्यों की युवा छपरा की धरती पर आएंगे तथा अपनी सांस्कृति, खान-पान वेशभूषा आदि का आदान-प्रदान करेंगे 1 फरवरी को देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए युवाओं का स्वागत किया जाएगा 2 फरवरी को देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए युवा अपनी सांस्कृतिक वेशभूषा में छपरा शहर में रंगारंग सांस्कृतिक रैली निकालेंगे तथा 3 फरवरी को उनके बीच राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के सचिव रणजीत कुमार मुख्य जिला संयोजक मकेशर पंडित, जिला संयोजक ओम प्रकाश आजाद, सिवान जिला के जिला संयोजक मयंक सिंह, संजय कुमार राय, कुंदन कुमार, सिद्धांत कुमार ,दुर्गेश कुमार ,विक्की कुमार आदि सदस्य शामिल हुए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 15, 2026बिहारबिहार के 4,688 पंचायतों में पहुंचा बैंक सखी नेटवर्क, 14.33 लाख से अधिक बैंक खाते खुले
- September 15, 2026करियर – शिक्षाबिहार के विकास की नई तस्वीर गढ़ेंगे इंजीनियर, 30 मेधावी छात्रों को मिला पुरस्कार
- September 15, 2026बिहारनेपाल त्रासदी में लापता बिहारियों की पहचान के लिए परिजनों का लिया जाएगा DNA नमूना
- September 15, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 700.9 लीटर शराब के साथ 10 कारोबारी गिरफ्तार



