सारण में खराब पड़े चापाकलों की एक कॉल पर होगा मरम्मति, DM ने टीम को किया रवाना

छपरा। अगामी गर्मी के मद्देनजर जिलावासियों को पेयजल की सुगम व्यवस्था कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई प्रारंभ की गई है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा इस हेतु प्रत्येक प्रखण्ड में प्रखण्डवार चापाकल मरम्मति दल का गठन किया गया है. जो युद्ध स्तर पर चापाकल मरम्मति का कार्य करेगें।
जिलाधिकारी अमन समीर ने समाहरणालय परिसर में चापाकल मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर सभी प्रखंडों के लिये रवाना किया।
इस जिलें में विभिन्न मदों से कुल 32577 अदद चापाकल अधिष्ठापित है। विगत वर्ष विभाग द्वारा कुल 1896 अदद चापाकलों की मरम्मति कराकर चालू कराया गया है।
प्रत्येक प्रखण्ड स्तरीय मरम्मति दल पंचायत वार भ्रमण कर युद्ध स्तर पर चापाकलों की मरम्मति करेगें एवं अगले एक माह के अंदर जिले में बंद पड़े सभी सार्वजनिक चापाकलों को चालू करेगें। इस संबंध में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता / कनीय
अभियंता को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत माननीय सांसद/विधायक, पार्षद, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मुखिया एवं अन्य जन प्रतिनिधियों से संपर्क कर बंद/अकार्यरत चापाकलों की विवरणी प्राप्त करेगें एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी मरम्मति सुनिश्चित करेगें।
चापाकलों के मरम्मति के शिकायत हेतु जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06152-244791 है। कोई भी ग्रामीण कार्यालय अविध में (10:00 बजे पूर्वाहन से 5:00 बजे अपराह्न तक) इस नंबर पर संर्पक कर अपना शिकायत दर्ज करा सकते है। आवश्यकता पड़ने पर जल की कमी वाले पंचायतों को चिन्हित कर नये चापाकलों के अधिष्ठापन अथवा टैंकर से जलापूर्ति का कार्य भी कराया जायेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



