
छपरा। सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर बल्ली गांव स्थित तालाब में 16 अगस्त को बरामद हुए सरकटा शव मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
घटना का खुलासा
16 अगस्त की सुबह ग्रामीणों ने साधपुर बल्ली गांव के जेसीबी से कटवाए गए तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का सरकटा शव देखा था। सूचना मिलते ही कोपा पुलिस मौके पर पहुँची और मामले को दर्ज कर जांच शुरू की। प्राथमिकी कोपा थाना कांड संख्या 215/25, धारा 103 (1)/61 (2) के तहत दर्ज की गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एकमा और कोपा थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने कांड का त्वरित उद्भेदन कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
पुलिस की कार्रवाई
एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर अनुसंधान शुरू किया गया। गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक बदले की भावना से हत्या को अंजाम दिया गया था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हत्या के एक मामले में वांछित था। उस पर यूपी सरकार ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। मृतक का आपराधिक इतिहास काफी लंबा था और बिहार-यूपी में कई कांड दर्ज थे।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विद्यासागर यादव उर्फ बब्लू, पिता सिपाही यादव, निवासी-सरहरवा, थाना-दरौली, जिला-सिवान के रूप में हुई है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार विद्यासागर यादव का लंबा आपराधिक इतिहास है। वह हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कई बार जेल जा चुका है। उस पर विभिन्न थानों में ये मामले दर्ज हैं।
- दरौली थाना कांड सं0-59/18 – रंगदारी (धारा 385/387 भा.द.वि.)
- असाव थाना कांड सं0-66/19 – डकैती व विस्फोटक अधिनियम (धारा 395/397 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट)
- जीरादेई थाना कांड सं0-09/19 – धोखाधड़ी और चोरी (बाद में धारा-392/412 भा.द.वि.)
- जीरादेई थाना कांड सं0-06/21 – लूट (धारा-392 भा.द.वि.)
- जीरादेई थाना कांड सं0-07/21 – आर्म्स एक्ट
- जीरादेई थाना कांड सं0-11/21 – आर्म्स एक्ट
- मैरवा थाना कांड सं0-147/25 – आर्म्स एक्ट
- मैरवा थाना कांड सं0-127/22 – आर्म्स एक्ट
जांच टीम
इस कांड के उद्भेदन में कोपा थानाध्यक्ष, थाना पुलिस बल और जिला आसूचना इकाई, सारण के अधिकारियों/कर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संलिप्त अभियुक्तों की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







