क्राइमछपरा

Crime News: सारण में शिक्षक संतोष राय हत्याकांड का खुलासा, शुटर समेत मुख्य अभियुक्त को SIT ने किया गिरफ्तार

सारण पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाया संतोष राय हत्याकांड

छपरा। सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के बिसाही गांव में दिनदहाड़े हुए संतोष राय हत्याकांड का सारण पुलिस ने 36 घंटे के भीतर उद्भेदन कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसएसपी सारण के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने एसपी (ग्रामीण) संजय कुमार के नेतृत्व में मुख्य शूटर राजू नट और हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सुनील राय को गिरफ्तार कर लिया है। राजू नट के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस इसे संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार मान रही है।

क्या है पूरा मामला:

13 जुलाई 2025 की सुबह करीब 9:30 बजे दरियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसाही में मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने चार पहिया वाहन से घर लौट रहे संतोष राय और उनके ड्राइवर कांग्रेस राय पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें इलाज के दौरान संतोष राय की मौत हो गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए खुद एसएसपी सारण कुमार आशीष इसकी निगरानी कर रहे थे।

advertisement
Crime News: सारण में दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या, नाकाबपोश अपराधियों ने कार रोककर बरसाईं गोलियां

तेजी से जुटी SIT, शूटर और मुख्य आरोपी गिरफ्त में:

एसएसपी सारण  कुमार आशीष के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर महज 36 घंटे में कांड का सफल उद्भेदन कर दिया। शूटर राजू नट को देशी कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके बयान के आधार पर मुख्य साजिशकर्ता सुनील राय को भी दबोच लिया गया। शूटर राजू नट ने पूछताछ में हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है।

Crime News: सारण में दिन-दहाड़े हथियार के बल पर मोबाइल दुकान से 3.25 लाख की लूट

गिरफ्तार शूटर और मुख्य मास्टर माइंड

  • 1. राजू नट, पिता-दुना नट, साकिन-पोरई, थाना-दरियापुर, जिला-सारण।
  • 2. सुनील राय, पिता-बबन राय, साकिन-फतेहपुर, थाना-परसा, जिला-सारण।

गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास:

राजू नट और सुनील राय दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं और इन पर हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं।

राजू नट का आपराधिक इतिहास

क्रमथानाकांड संख्यातिथिधाराएं
1दरियापुर13/201319.01.2013धारा 392 भा.दं.वि.
2दरियापुर212/201423.09.2014धारा 399/402 भा.दं.वि., 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट
3दरियापुर256/202102.06.2021धारा 399/402 भा.दं.वि.
4परसा105/202105.04.2021धारा 302/120(बी) भा.दं.वि., 27 आर्म्स एक्ट
5परसा128/201401.10.2014धारा 302/34 भा.दं.वि., 27 आर्म्स एक्ट

सुनील राय का आपराधिक इतिहास

क्रमथानाकांड संख्यातिथिधाराएं
1परसा60/199930.09.1999364/386/347/323/379 भा.दं.वि.
2परसा119/199925.12.1999307/324/34 भा.दं.वि.
3परसा120/199925.12.1999364/302/34 भा.दं.वि.
4परसा13/200015.02.2000341/506/435/341 भा.दं.वि., 27 आर्म्स एक्ट
5परसा54/200010.07.2000147/148/149/302/307/447 भा.दं.वि., 27 आर्म्स एक्ट
6परसा65/200009.08.2000147/448/364/365 भा.दं.वि.
7परसा104/200022.12.2000353/307/414/34 भा.दं.वि.
8मकेर06/200003.02.2000307/34 भा.दं.वि., 27 आर्म्स एक्ट
9परसा56/200114.08.2001147/148/149/341/323/384/447 भा.दं.वि.
10परसा67/200112.10.2001147/148/149/324/307/414 भा.दं.वि., 25(1-बी)ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट
11परसा21/200209.03.2002364/34 भा.दं.वि.
12परसा23/200216.03.2002147/148/149/323/307/384 भा.दं.वि., बाद में 302 भा.दं.वि. जोड़ा गया
13परसा102/200015.12.2000392/411 भा.दं.वि.
14मकेर03/200303.02.2000302/34 भा.दं.वि., 27 आर्म्स एक्ट
15मकेर07/200408.02.2004302/307/379/34 भा.दं.वि., 27 आर्म्स एक्ट
16परसा10/200307.02.2003147/148/149/353/307 भा.दं.वि., 27 आर्म्स एक्ट
17परसा81/200207.09.2002323/364/34 भा.दं.वि., 27 आर्म्स एक्ट
18परसा41/200423.06.2004341/307/323/34/414 भा.दं.वि., 27 आर्म्स एक्ट
19परसा202/202206.08.2022147/148/341/323/379/504/506 भा.दं.वि., 27 आर्म्स एक्ट
20परसा210/202217.08.2022147/148/149/341/323/325/307/504/506 भा.दं.वि.

पुलिस की कार्रवाई जारी:

अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दरियापुर थाना कांड संख्या 441/25 के तहत 11 नामजद और एक अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार शूटर के खिलाफ हथियार बरामदगी का एक अलग मामला (कांड संख्या 450/25) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बरामद सामान:

  • एक देशी कट्टा
  • दो जिन्दा कारतूस

टीम में शामिल अधिकारी:

  • थानाध्यक्ष दरियापुर, गरखा एवं परसा
  • जिला आसूचना इकाई, सारण
  • अन्य तकनीकी एवं फील्ड टीम के सदस्य

News Desk

Publisher & Editor-in-Chief

Related Articles

Back to top button
close