छपरा में दिनदहाड़े बदमाशों ने खुजली का पाउडर छिड़ककर 70 हजार रुपए उड़ाए

छपरा। नगर थाना क्षेत्र के नगरपालिका चौक पर शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां शातिर उचक्कों ने खुजली का पाउडर छिड़ककर 70 हजार रुपए की लूट को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पीड़ित बलबीर सिंह, जो रिविलगंज थाना क्षेत्र के पचपत्रा गांव के निवासी हैं, ने बताया कि वे हथुआ मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक से अपने पिता के पेंशन से 70 हजार रुपए निकालकर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वे नगरपालिका चौक पहुंचे, उनकी गर्दन में अचानक तेज खुजली होने लगी, जिससे वे बाइक साइड में रोककर देखने लगे।
इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो उचक्कों में से एक ने पास आकर कुछ रुपए गिरा दिए और ध्यान भटका दिया। जब तक बलबीर सिंह कुछ समझ पाते, दूसरा उचक्का उनकी बाइक के हैंडल में टंगे झोले से 70 हजार रुपए लेकर योगिनिया कोठी की ओर फरार हो गया।
घटना के बाद जब पीड़ित ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद बलबीर सिंह ने तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 17, 2026क्राइमChhapra Court News: सारण में 10 साल पुराने मारपीट कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, चार दोषियों को सजा, 5 साल का कारावास
- August 17, 2026छपराPM Surya Ghar Yojna: अब सारण में घर के छतों पर सोलर लगवाने पर मिलेगा 98 हजार रूपये, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष कैंप
- August 17, 2026छपराChhapra News: यूपी में सड़क हादसे में सारण के आर्मी के जवान और पिता की मौत, पुलिया से टकराई कार
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा



