BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा
हज भवन में एडमिशन के लिए 25 मई से आवेदन

पटना। 72वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे अल्पसंख्यक समुदाय के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा पटना स्थित हज भवन में मुफ्त आवासीय कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
सारण में 17 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को उम्रकैद
यह कोचिंग बिहार सरकार की राज्य कोचिंग योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्र-छात्राओं को बीपीएससी, यूपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
25 मई से 4 जून तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 25 मई से 4 जून 2026 की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन बिहार हज समिति की आधिकारिक वेबसाइट बिहार हज समिति पर जाकर किया जा सकता है।
7 जून को होगा परीक्षा
अभ्यर्थी 5 एवं 6 जून को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 जून को किया जाएगा। परीक्षा परिणाम 10 जून को घोषित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 13 जून को होगा तथा कोचिंग की कक्षाएं 15 जून से शुरू होंगी।
हज भवन कोचिंग एंड गाइडेंस सेल में चयनित अभ्यर्थियों को निशुल्क आवासीय सुविधा, गुणवत्तापूर्ण अध्यापन, अध्ययन सामग्री, विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं प्रतियोगी परीक्षा की विशेष तैयारी कराई जाएगी।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध एवं जैन समुदाय के युवाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
अधिकारियों के अनुसार हज भवन में संचालित यह आवासीय कोचिंग वर्षों से कई अभ्यर्थियों के लिए सफलता का माध्यम बन रही है और इस बार भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के आवेदन करने की संभावना है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



