
छपरा। सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के मड़वा बसहिया गांव में रविवार की रात आपसी विवाद में एक दंपति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी .मृतक ठगा सहनी का 25 वर्षीय पुत्र सनोज सहनी एवं उसकी 22 वर्षीया पत्नी रूबी देवी बतायी जाती है .
बताया जाता है कि मृतक सनोज बंगलौर में रहकर नौकरी करता था एवं तीन दिन पहले ही घर आया था .आसपड़ोस के ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था .सोमवार की सुबह काफी देर तक जब कोई बाहर नही आया तो आसपड़ोस के कुछ बच्चे अंदर गये तो देखा कि दोनों मृत पड़े है . पत्नी रूबी देवी का शव घर के अंदर पलंग पर पड़ा था वही पति सनोज का शव आंगन में चारपाई पर पड़ा था .वही बगल में फेराडोल कीटनाशक बिखड़ा हुआ था .इस बात की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी . सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं शव को कब्जे में किया .
मृतक के भाई पट्टीदारों में कोई कुछ बोलने को तैयार नही था जिसके बाद पुलिस ने मृतका के मायकेवालों को खबर दी.सूचना पाकर मृतका के मायके वाले पहुँचे जिसके बाद पुलिस कागजी कार्रवाई करके दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजने की कार्रवाई में जुटी है .
बताया जाता है कि पांच भाइयों में सबसे छोटा सनोज सहनी की शादी उसके भाई केदार सहनी की साली रूबी के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी एवं दोनो को कोई संतान नही थी .आसपड़ोस के लोगो ने बताया कि सनोज बंगलौर में अपने भाई केदार के साथ रहकर नौकरी करता था एवं तीन दिन पहले ही घर आया था .लोगो के जेहन में एक ही सवाल था कि आखिर ऐसी कौन सी बात हो गयी कि दंपति ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल



