छपरा के युवक की बक्सर में हत्या कर शव फेंका,जांच में जुटी पुलिस

– गुजरात से गांव आने के दौरान लापता हो गया था मृतक
छपरा। बक्सर जिले के मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र के लाढोपुर नारा के समीप शनिवार की दोपहर एक युवक को शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। शव स्टेट हाईवे के समीप पड़ा था। उसके हाथ पैर को रस्सी से बांधा गया था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि कही अन्यत्र उसकी हत्य कर शव को ठिकाने लगाने की नियत से यहां फेंक दिया गया है। दोपहर करीब 12.30 बजे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जें में लिया। उसे पांकेट से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई।
मृतक की पहचान छपरा जिला के विशंभपुर सूतिहार गांव निवासी मंगल महतों के 43 वर्षीय पुत्र दीपक महतों के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस परिजनों को सूचना देने बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल लेकर गई। इधर दीपक की मौत तथा बक्सर में उसका शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन आर्श्च में पड़ गए। परिजनों ने बताया कि वह गुजरात में मजदूरी करता है तथा होली पर अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव आ रहा था। लेकिन रास्ते से ही वह गायब हो गया। परिजन अभी उसकी खोजबीन कर ही रहे थे कि मुफस्सिल थाने की पुलिस द्वारा उसके मौत की खबर दी गई। शव बरामद होने के बाद पुलिस उसकी जांच में जुट गई है।
मृफस्सिल थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कही अन्यत्र हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले का जल्दी ही उदभेदन कर लिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







