गर्मी को लेकर छपरा से कटिहार-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का होगा परिचालन

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे छपरा जंक्शन से ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का का परिचालन होगा। इस आशय की जानकारी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा की रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05721/05722 कटिहार-आनन्द विहार टर्मिनस-कटिहार वाया सीवान,छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन कटिहार से 24 अप्रैल से 26 जून, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 25 अप्रैल से 27 जून, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को 10 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05721 कटिहार-आनन्द विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 24 अप्रैल से 26 जून, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को कटिहार से 17.25 बजे प्रस्थान कर नौगछिया से 18.13 बजे, खगड़िया से 19.13 बजे, बरौनी से 20.15 बजे, हाजीपुर से 21.45 बजे, छपरा से 23.35 बजे, दूसरे दिन सीवान से 00.30 बजे, गोरखपुर से 02.55 बजे, बस्ती से 03.35 बजे, मनकापुर से 04.42 बजे, गोंडा से 05.30 बजे, सीतापुर से 08.55 बजे, चंदौसी से 14.30 बजे, मुरादाबाद से 15.35 बजे, हापुड़ से 17.10 बजे तथा गाजियाबाद से 18.17 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 18.50 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 05722 आनन्द विहार टर्मिनस-कटिहार ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 25 अप्रैल से 27 जून, 2024 तक प्रत्येक वृृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 23.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजियाबाद से 00.03 बजे, हापुड़ से 00.45 बजे, मुरादाबाद से 02.40 बजे, चंदौसी से 03.40 बजे, सीतापुर से 08.02 बजे, गोंडा से 11.10 बजे, मनकापुर से 11.34 बजे, बस्ती से 12.33 बजे, गोरखपुर से 14.40 बजे, सीवान से 16.40 बजे, छपरा से 18.15 बजे, हाजीपुर से 19.45 बजे, बरौनी से 22.05 बजे, खगड़िया से 22.53 बजे, नौगछिया से 23.50 बजे छूटकर तीसरे दिन कटिहार 01.30 बजे पहुँचेगी। इस गाडी में जी.एस.एल.आर/डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026छपराछपरा के युवा कवि प्रभात ने कविता के जरिए कराया गौरवशाली भारत का परिचय
- August 13, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में फरार अपराधियों की शामत, हत्या के दो और लूट के एक आरोपित गिरफ्तार
- August 13, 2026क्राइमसारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के शोषण का आरोप, पुलिस ने 3 लड़कियों को मुक्त कराया
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार



