मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने दिया तोहफा : बनारस से लोकमान्य तिलक तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा : रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 01053/01054 लोकमान्य तिलक टर्मिन-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 30 अक्टूबर एवं 06 नवम्बर, 2024 दिन बुधवार को तथा बनारस से 31 अक्टूबर एवं 07 नवम्बर, 2024 को प्रत्येक वृहस्पतिवार को 02 फेरों के लिये किया जायेगा।
01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 30 अक्टूबर एवं 06 नवम्बर, 2024 दिन बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 12.55 बजे, ईगतपुरी से 14.45 बजे, नासिक रोड से 15.15 बजे, भुसावल से 19.15 बजे, खण्डवा से 21.45 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 00.30 बजे, पिपरिया से 01.42 बजे, जबलपुर से 04.40 बजे, कटनी से 07.05 बजे, मैहर से 07.44 बजे, सतना से 08.30 बजे, मानिकपुर से 09.32 बजे तथा प्रयागराज छिवकी से 11.30 बजे छूटकर बनारस 16.50 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 31 अक्टूबर एवं 07 नवम्बर, 2024 दिन वृहस्पतिवार को बनारस से 20.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रयागराज छिवकी से 02.00 बजे, मानिकपुर से 04.20 बजे, सतना से 03.05 बजे, मैहर से 03.32 बजे, कटनी से 04.30 बजे, जबलपुर से 06.10 बजे, पिपरिया से 08.20 बजे, इटारसी से 10.15 बजे, खण्डवा से 14.05 बजे, भुसावल से 14.45 बजे, नासिक रोड से 18.40 बजे, ईगतपुरी 20.50 बजे तथा कल्याण से 22.43 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 23.55 बजे पहुंचेगी ।
10 स्लीपर और 6 एसी बोगी :
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, साधारण श्रेेणी के 02, जनरेटर सह लगेज यान 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



