छपरा
सारण के किसानों की बढ़ी चिंता, सिंचाई के लिए नहर में नहीं मिलेगा पानी

छपरा। सारण जिले के किसानों के लिए एक बुरी खबर है। किसानों को रबी फसल के सिंचाई के लिए नहर में पानी नहीं मिलेगा। इसको लेकर बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग से प्राप्त सूचनानुसार मुख्य अभियंता, सिंचाई सृजन, जल संसाधन विभाग, सिवान के परिक्षेत्राधीन पश्चिमी गंडक नहर प्रणाली (सारण मुख्य नहर एवं इससे निःसृत नहर प्रणाली) के पुनर्स्थापन कार्य हेतु नहरों में रब्बी सिंचाई 2023-24 के दौरान जलापूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
सारण मुख्य नहर एवं इससे निःसृत नहर प्रणालियों के कमाण्ड क्षेत्र के कृषकों को सूचित किया जाता है कि रब्बी सिंचाई 2023-24 के दौरान इन नहरों में जलापूर्ति नहीं की जा सकेगी। विभाग द्वारा किसान भाईयों से अपील की गयी है कि उक्त अवधि में रब्बी सिंचाई हेतु वैकल्पिक व्यवस्था से पटवन करने का कष्ट करेंगे ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपराMay 26, 2026सारण में बाढ़ का खतरा! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी, जानिए क्या-क्या इंतजाम हुए







