एक्शन में सारण SP कुमार आशीष, लापरवाह 3 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

छपरा। सारण के एसपी कुमार आशीष एक्शन मोड में दिखें। एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। बकरीद के अवसर पर सारण के पुलिस अधीक्षक ने जिलान्तर्गत कई स्थानों पर संवेदनशील स्थानों, निर्धारित स्थैतिक चेक पोस्ट, ट्रैफिक व्यवस्था और मोबाइल गश्ती का औचक निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति और लापरवाही सामने आया, जिसके परिणामस्वरूप 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
इस मामले में 11 पुलिसकर्मियों और थानाध्यक्षों परसा, डेरनी और दरियापुर से विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है। यह कदम पुलिस अधिकारियों के लिए एक सख्त संदेश है कि वे सुरक्षा के आदर्शों को पालन करें और उनके द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रमों में सकारात्मक योगदान करें।
बकरीद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में निर्णयक भूमिका निभाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा लिए गए यह कदम आम लोगों के लिए सुरक्षित और विश्वास का भी प्रतीक है। इसके साथ ही, समाज को भी यह संदेश दिया गया है कि राष्ट्रीय त्योहारों में सभी लोग सुरक्षित और शांति से उन्हें मनाएं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 9, 2026छपराSHO Suspended: सारण SSP का बड़ा एक्शन, कर्तव्यों प्रति लापरवाह 3 थानेदारों को किया सस्पेंड
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार



