छपरा
रेलवे ने नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर छपरा का रास्ते चलने वाली अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस समेत 3 ट्रेनों का मार्ग बदला

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा खंड के मुण्डेरवा-ओरवारा-बस्ती स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में नान इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण तथा पुनर्निर्धारण किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
– भटनी एवं अयोध्या धाम जं. से 08 एवं 09 मार्च, 2025 को चलने वाली 65115/65116 भटनी-अयोध्या धाम-भटनी मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-
- अमृतसर से 07 मार्च, 2025 को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
- जम्मूतवी से 07 मार्च, 2025 को चलने वाली 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं रहेगा।
- -काठगोदाम से 08 मार्च, 2025 को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
पुनर्निर्धारण-
- आनन्द विहार टर्मिनस से 08 मार्च, 2025 को चलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनस से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- कटिहार से 08 मार्च, 2025 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
नियंत्रण-
- एर्णाकूलम से 07 मार्च, 2025 को चलने वाली 12522 एरणाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- – अमृतसर से 08 मार्च, 2025 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



