सारण पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

छपरा। सारण पुलिस लोकसभा आम चुनाव कराने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इसको लेकर हथियार तस्करों, शराब तस्करों तथा मोटी रकम लेकर चलने वालों के खिलाफ लगातार संघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जनता बाजार थाना पुलिस को गुप्त सुचना मिली की सेंदुआर पंच मंदिर से आगे नहर के पास पांच अपराधी इक्क्ठा हुए है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे है। सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अपराधियों को जांच एवं तलासी लेने पर एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, छः जिंदा कारतूस,चार मोबाईल, दो मोटरसाईकिल जब्त किया गया है।
सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया की गिरफ्तार अपराधियों में जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुआर निवासी बिपिन सिंह उर्फ ओमप्रकाश सिंह का पुत्र बबलू सिंह उर्फ निशांत सिंह, जनता बजार थाना क्षेत्र के सेंदुआर कुंवर टोला निवासी अनिल पांडेय का पुत्र, प्रियांशु कुमार, जनता बजार थाना क्षेत्र के सेंदुआर निवासी सुनील कुमार सिंह का पुत्र निहाल कुमार, जनता बजार थाना क्षेत्र के दंदासपुर निवासी मुन्ना राय का पुत्र आर्यन कुमार, सिवान जिला के महराजगंज थाना क्षेत्र के सरेया निवासी भूलन पांडेय निवासी कुंदन कुमार सेतु के रूप में पहचान हुई है। गिरफ्तार बबलू सिंह के खिलाफ जनता बाजार थाना में दो मामला दर्ज है। गिरफ्तार निहाल सिंह के खिलाफ जनता बाजार थाना में एक मामला दर्ज है। आर्यन कुमार के खिलाफ भी जनता बजार थाना में दो एवं कुंदन कुमार उर्फ सेतु के खिलाफ जनता बाजार थाना में दो मामला पहले से दर्ज है. इन सभी अपराधियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी पुलिस दल में थानाध्यक्ष प्रीति राज एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



