एकमा स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिरने से यात्री के दोनों पैर कटे

गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती
एकमा. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- सीवान रेलखंड के एकमा स्टेशन पर रविवार को चलती डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने के दौरान एक यात्री के अचानक गिर जाने उसके दोनों पैर कट गये. बताया जाता है कि एकमा स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के द्वारा शोर मचाने पर आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने पहुंच कर गंभीर रूप से घायल यात्री को निजी वाहन से लाकर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्री को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. जहां घायल का उपचार चल रहा हैं.
बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के केवडा गांव के निवासी पह्लाद शर्मा (40)डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से एकमा में आ रहे थे. ट्रेन अभी एकमा रूकने वाली थी. जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने के दौरान पह्लाद शर्मा चलती ट्रेन से गिर पड़े. ट्रेन के चपेट में आ जाने उनके दोनों पैर कट गये.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 12, 2026क्राइमGangrape In Saran: सारण में खेत में काम करने गयी युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
- July 12, 2026क्राइमSaran Crime News: रिश्तों पर लगा खून का दाग, भाई ने चाकू गोदकर की बहन की हत्या
- July 12, 2026बिहारMukhyamantri Samagra Shahri Vikas Yojana: 1,047 करोड़ की 981 विकास योजनाओं से बदलेगी बिहार के शहरों की तस्वीर, 264 नगर निकायों को मिली बड़ी सौगात
- July 12, 2026बिहारपटना में 292.74 करोड़ का फ्लाईओवर तैयार, GPO से बाइपास तक सफर होगा आसान



