सारण DIG ने थानेदारों को दिया आदेश, शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए होम्योपैथिक क्लिनिकों की करें जांच

छपरा। सारण समाहरणालय सभागार कक्ष में माह फरवरी 2025 के अपराध निरोध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सारण क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिखर चौधरी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, साइबर पुलिस और अभियोजन पदाधिकारी शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण गोष्ठी में पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, अनुसंधान की गुणवत्ता, कांडों के निष्पादन और नागरिक केंद्रित पुलिसिंग पर चर्चा की। इसके अलावा, आगामी होली, ईद और राम नवमी पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
होम्योपैथिक क्लिनिकों की जांच
होली पर्व के दौरान शराब निर्माण, बिक्री और कारोबार पर कार्रवाई हेतु सभी थानाध्यक्षों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। दियारा क्षेत्रों में ड्रोन और खोजी कुत्ते की मदद से कार्रवाई की जाएगी। होम्योपैथिक क्लिनिकों की जांच करने के लिए सभी थानाध्यक्षों को होली के दौरान ड्रग और फूड निरीक्षकों के साथ होम्योपैथिक क्लिनिकों की जांच करने का आदेश दिया गया। ट्रेनों के आवागमन पर विशेष निगरानी रखने और शराब के खिलाफ छापेमारी करने का निर्देश दिया गया।
संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी:
सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने हेतु आदेशित किया गया। गृह भेदन, चोरी और छिनतई जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया। बैंक, सीएसपी, ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा के लिए मोटरसाइकिल दस्ता द्वारा कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया गया। संदिग्ध व्यक्तियों और बाईकर्स गैंग पर कड़ी निगरानी रखने हेतु रात्रि गश्ती और वाहन चेकिंग के निर्देश दिए गए।
गुंडा परेड और सक्रिय अपराधियों पर निगरानी:
प्रत्येक रविवार को गुंडा परेड आयोजित करने और सक्रिय अपराधियों, जेल से छुटे अपराधियों एवं फरार आरोपियों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को कम से कम 05 सीसीए-2 प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया गया। पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों से अपील की गई कि वे आगंतुकों के साथ नम्र और शालीन व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें।सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाने का निर्देश दिया गया।
बालू खनन और अन्य अवैध गतिविधियां:
बालू खनन, शराब कारोबार, जमीन विवाद और अन्य अवैध गतिविधियों में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए गए छः मूल मंत्र (सयंम, सार्थक, संवेदनशील, शक्ति, सत्यनिष्ठा, स्पीडी ट्रायल) के अनुपालन हेतु सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी में दिए गए इन निर्देशों से यह स्पष्ट है कि पुलिस प्रशासन आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही, अपराधों की रोकथाम और जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कई सक्रिय कदम उठाने का संकल्प लिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



