गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया सौगात: छपरा से उधमपुर के लिए चलेगी 22 कोच वाली स्पेशल ट्रेन

छपरा। गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05193/05194 छपरा–शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)–छपरा समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
यह ट्रेन 19 मई से 14 जुलाई 2025 तक हर सोमवार को छपरा से और 21 मई से 16 जुलाई 2025 तक हर बुधवार को उधमपुर से चलेगी। यह साप्ताहिक ट्रेन कुल 9 फेरों तक संचालित की जाएगी।
मशरक थावे के रास्ते चलेगी ट्रेन
05193 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 मई से 14 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 14.12 बजे, मशरख से 15.02 बजे, दिघवा दुबौली से 15.34 बजे, थावे से 17.05 बजे, तमकुही रोड से 17.37 बजे, पडरौना से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.31 बजे, बस्ती से 21.59 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 01.18 बजे, सीतापुर से 03.10 बजे, शाहजहाँपुर 06.06 बजे, बरेली से 07.14 बजे, मुरादाबाद से 08.47 बजे, लक्सर जं. से 10.47 बजे, रूड़की से 11.09 बजे, सहारनपुर से 12.25 बजे, यमुनानगर-जगाधरी से 12.57 बजे, अम्बाला कैंट से 14.20 बजे, ढंडारी कलां से 15.56 बजे, जलंधर कैंट से 17.05 बजे, पठानकोट कैंट से 19.10 बजे, कठुआ से 19.50 बजे तथा जम्मूतवी से 21.00 बजे छूटकर शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) 23.05 बजे पहुँचेगी।
21 मई से 16 जुलाई तक चलेगी ट्रेन
वापसी यात्रा में, 05194 शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 21 मई से 16 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) से 00.10 बजे प्रस्थान कर जम्मूतवी से 01.20 बजे, कठुआ से 02.22 बजे, पठानकोट कैंट से 03.10 बजे, जलंधर कैंट से 05.00 बजे, ढंडारी कलां से 06.10 बजे, अम्बाला कैंट से 08.25 बजे, यमुनानगर-जगाधरी से 09.20 बजे, सहारनपुर से 10.50 बजे, रूड़की से 11.27 बजे, लक्सर जं. से 12.07 बजे, मुरादाबाद से 14.30 बजे, बरेली से 16.02 बजे, शाहजहाँपुर 16.58 बजे, सीतापुर से 19.10 बजे, बुढ़वल से 21.17 बजे, गोंडा से 22.20 बजे, बस्ती से 23.50 बजे, दूसरे दिन खलीलाबाद से 00.27 बजे, गोरखपुर से 01.20 बजे, कप्तानगंज से 02.17 बजे, पडरौना से 02.57 बजे, तमकुही रोड से 03.32 बजे, थावे से 04.45 बजे, दिघवा दुबौली से 05.42 बजे, मशरख से 06.15 बजे तथा छपरा कचहरी से 07.20 बजे छूटकर छपरा 08.00 बजे पहुँचेगी।
कोच संरचना:
इस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे:
01 जनरेटर सह लगेज यान
01 एलएसएलआरडी
04 सामान्य द्वितीय श्रेणी / कुर्सीयान कोच
05 शयनयान श्रेणी
10 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी कोच
01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच
रेल यात्रियों से अपील
रेल यात्रियों से अनुरोध है कि समर स्पेशन ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन,रेल मदद 139 तथा आँन लाइन बेबसाइड से प्राप्त कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



