
छपरा। सारण जिले में मंदिर चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आस्था से जुड़ी धरोहर को सुरक्षित वापस लाने में सफलता हासिल की है। मशरक थाना परिसर से सटे प्राचीन राम जानकी शिव मंदिर से चोरी हुई भगवान राम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।
महज 7 दिनों के भीतर कांड का सफल उद्भेदन
मामले का उद्भेदन सोमवार को मशरक थाना परिसर में डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने किया। इस दौरान इंस्पेक्टर इंद्रजीत महंतों, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। डीएसपी ने बताया कि बीते 5 जनवरी की रात चोरों ने मंदिर के गर्भगृह का ताला काटकर लगभग 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी कर ली थीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई और महज 7 दिनों के भीतर कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया।
पुलिस ने मशरक थाना क्षेत्र के तख्त टोला गांव निवासी अखिलेश तिवारी (पिता स्व. चन्द्रमा तिवारी), पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपी छपरा गांव निवासी मुन्ना सहनी (पिता मोहन सहनी) तथा भोपतपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी संजय सिंह (पिता शंभू सिंह) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश तिवारी मंदिर के ठीक सामने फोटोस्टेट की दुकान चलाता था, जिससे उसकी गतिविधियों पर पुलिस को शक हुआ।
अलग-अलग जगहों से मूर्तियां बरामद
डीएसपी ने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गई मूर्तियों को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया। घटना में संलिप्त अपराधी सोनू सहनी के घर से भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की अष्टधातु की दो मूर्तियां बरामद की गईं, जबकि राजन सहनी के फूस के मड़ई में जमीन के नीचे गाड़े गए स्थल से माता जानकी की अष्टधातु की मूर्ति बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, बरामद की गई सभी मूर्तियां ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और लगभग 200 वर्ष पुरानी बताई जा रही हैं। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।
मंदिर से चोरी हुई मूर्तियों की बरामदगी के बाद स्थानीय लोगों में राहत और संतोष का माहौल है। श्रद्धालुओं ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए मंदिर प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



