Bus Conductor: बिहार में अब 7वीं पास युवक-युवतियां बन सकेंगे बस खलासी
बिहार सरकार ने कंडक्टर भर्ती की न्यूनतम योग्यता घटाई

पटना। राज्य के नए परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने विभाग का कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान परिवहन मंत्री ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने राज्य के सरकारी बसों में कंडक्टर बनने की न्यूनतम योग्यता दसवीं पास से घटाकर सातवीं पास कर दी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को रोजगार मिले। विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह एवं राज्य परिवहन आयुक्त अभिषेक द्विवेदी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया।
चार नए आईडीटीआर का होगा निर्माण
मंत्री ने बैठक में राज्य में चार नए इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईडीटीआर) के निर्माण के निर्देश दिए। ये नए केंद्र बांका/भागलपुर, पूर्णिया, बेतिया और नालंदा में बनाए जाएंगे। वर्तमान में राज्य में केवल पटना और औरंगाबाद में दो आईडीटीआर कार्यरत हैं।
मुख्य बिंदुओं पर दिए निर्देश
परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मंत्री ने ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के निर्माण, बस अड्डों पर सुविधाओं का विस्तार, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, बस स्टॉप/अड्डों की जमीन पर हुए अवैध कब्जों को हटाना, चालक कल्याण योजना के तहत ड्राइवरों को स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, यूनिफॉर्म और पेंशन जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही निगम की पुरानी व जर्जर बसों को डंप करने की बजाय उनकी नीलामी प्रक्रिया तेज करने कहा। मंत्री ने कहा कि इससे परिवहन सुविधा व्यवस्थित होगी और नई बसें खरीदने में मदद मिलेगी।
सभी प्रमुख रूटों पर बस संचालन की तैयारी
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सभी प्रमुख रूटों पर अपनी बसें चलाने की तैयारी कर रही है, ताकि यात्रियों को सस्ती परिवहन सुविधा मिल सके। समीक्षा बैठक के दौरान विभाग के अपर सचिव प्रवीण कुमार, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव कृत्यानंद रंजन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 30, 2026सारण में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं, निगरानी के लिए बनेगी पेट्रोलिंग टीम
छपराMay 30, 2026एक वोट ने बदल दिया खेल! कांटे की टक्कर में जीते विकास सिंह, पप्पू और दिनेश
छपराMay 30, 2026सारण-सीवान को जोड़ने वाले ताजपुर पुल का NIT पटना की टीम करेगी जांच
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा







