छपरा में लगेगा JOB मेला, रेल पहिया कारखाना में नौकरी मिलेगा मौका

छपरा। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के तत्वावधान में 06 फरवरी 2025 को राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में एक दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा।
इस नियोजन मेला में रेल पहिया कारखाना बेला, अखंड ज्योति आँख अस्पताल मस्तीचक, ऋषभ ऑटोमोबाइल छपरा, सिटी कार्ट छपरा सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
योग्यता और वेतनमान
इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ITI, स्नातक, डिप्लोमा, बी-टेक आदि निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को ₹12,500 से ₹27,500 तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।
ऑनलाइन निबंधन अनिवार्य
नियोजन मेला में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। निबंधन की प्रक्रिया भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार घर बैठे या नियोजनालय कार्यालय में संपर्क कर निबंधन कर सकते हैं। नियोजन कैम्प स्थल पर भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रोजगार के लिए सुनहरा अवसर
यह नियोजन मेला उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो निजी कंपनियों में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं। आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नियोजनालय कार्यालय, छपरा से संपर्क कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



