JPU के स्नातक परीक्षा में लापरवाही के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JP University) के स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024–28 की परीक्षाओं में भारी अव्यवस्था के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राएं परीक्षा देने से वंचित हो रहे हैं। परीक्षा कार्यक्रम में लगातार हो रहे बदलाव और केंद्रों की अस्पष्ट सूचना ने छात्रों को भ्रम में डाल दिया है, जिससे कई परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुँच सके।
शुक्रवार को रामजयपाल महाविद्यालय छपरा परीक्षा केंद्र पर डीबीएसडी डिग्री महाविद्यालय गरखा एवं पीसी साइंस कॉलेज के छात्रों को परीक्षा देनी थी, लेकिन समय की सही जानकारी नहीं मिलने के कारण दर्जनों छात्र द्वितीय पाली में परीक्षा देने पहुँचे, जबकि राजनीति विज्ञान की परीक्षा प्रथम पाली में ही संपन्न हो चुकी थी।
छात्रों का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय प्रशासन पर निशाना:
घटना की जानकारी मिलते ही AISF छात्र नेता राहुल कुमार यादव मौके पर पहुँचे और परीक्षा व्यवस्था में भारी लापरवाही पर विश्वविद्यालय प्रशासन को घेरा। उन्होंने कहा कि “सेमेस्टर सिस्टम लागू होने के बाद सही ढंग से परीक्षा कार्यक्रम नहीं बनाया गया है। रोज़ परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव और सूचनाओं के अभाव के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राएं हर दिन परीक्षा से वंचित हो रहे हैं। यह केवल रामजयपाल परीक्षा केंद्र की बात नहीं है, बल्कि तीनों जिलों के दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर यही स्थिति बनी हुई है।
“छात्रों के लिए विशेष परीक्षा की मांग:
छात्र नेता राहुल कुमार यादव ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि सभी वंचित छात्र-छात्राओं को परीक्षा में भाग लेने का एक और अवसर दिया जाए। उन्होंने कहा कि: “हम विश्वविद्यालय से अपील करते हैं कि छात्रों की मानसिक और आर्थिक स्थिति को समझते हुए एक नई तिथि जारी की जाए, जिससे स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र-2024-28 के छूटे हुए छात्र परीक्षा में भाग ले सकें।”
परीक्षा विभाग की चुप्पी चिंता का विषय:
अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन या परीक्षा विभाग की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे छात्रों में असंतोष और तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका



