छपरा के VIP स्कूल के छात्र कुणाल का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन
छपरा। सारण जिले के छपरा शहर के मुकरेड़ा में स्थित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सुप्रसिद्ध +2 विद्यालय विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के नियमित छात्र कुणाल कुमार ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश-परीक्षा में उत्तीर्ण होकर नामांकन चयन की सफलता का परचम लहराया है। कुणाल अजित कुमार एवं माया कुमारी के पुत्र हैं जो ग्राम कबीर पार मठियाँ पोo बंगरा पंचायत मदनसाठ माँझी जिला छपरा (सारण) के निवासी हैं।
कुणाल प्रारम्भ काल से ही विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के डे-बोर्डिंग के नियमित छात्र रहे हैं। कुणाल अपने अध्ययन के प्रति प्रारम्भ काल से ही सक्रिय रहे हैं तथा साथ ही विद्यालय के अध्यापकों तथा अभिभावकों का भी सदैव उचित मार्गदर्शन मिलता रहा है जिसका नतीजा आज हम सभी के सामने है। कुणाल के नवोदय विद्यालय में चयन की सूचना मिलते ही पूरे विद्यालय परिसर में ख़ुशी का माहौल कायम हो गया तथा सभी ने एक दूसरे का मुँह भी मीठा कराया।
कुणाल की इस सफलता को देखते हुए विद्यालय के निदेशक डॉo राहुल राज ने कुणाल के अभिभावकों के समक्ष उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं मैडल के साथ सम्मानित किया। उन्होंने अपने मंत्वयों में कहा कि कुणाल की शिक्षा उनके अभिभावकों के नेतृत्व में तथा विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं के उचित एवं सुदृढ़ मार्गदर्शन में शुरू से ही होता आया है।
कुणाल में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन की भावना भी सदैव रही है जो उसे अपने कार्यों, दायित्वों और लक्ष्यों के प्रति सदैव प्रेरित करता आया है। आज कुणाल ने अपने माता-पिता, अपने परिवार तथा अपने विद्यालय के साथ-साथ पूरे सारण जिले का नाम रौशन किया है।
डॉo राहुल राज ने यह भी बताया कि कार्य के प्रति रूचि तथा अपने लक्ष्य के प्रति दृढ-संकल्पित होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि ऐसा करके कोई भी इंसान बड़े से बड़े मुश्किलों का सामना करते हुए सफलता को हासिल कर सकता है, जिसका जीता-जागता मिशाल कुणाल कुमार हम सभी के सामने है। उन्होंने कुणाल सहित पूरे परिवारजनों को ढेरों बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दीं।।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



