करियर – शिक्षाबिहार

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा

लाखों युवाओं का इंतजार खत्म!

Bihar Police Constable Result: बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में सिपाही के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची और परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। चयन पर्षद के अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार ने बुधवार को पटना स्थित पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

Saran Crime News: शौच करने गया चालक, लौटते ही उड़ गया टेम्पू! पुलिस ने 24 घंटे में किया बड़ा खुलासा

उन्होंने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यभर से लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा से लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) तक कई चरणों में संपन्न हुई।

17 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया था पंजीकरण

भर्ती प्रक्रिया में कुल 17 लाख 6 हजार 628 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 13 लाख 30 हजार 121 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए।

लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 99,690 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। बाद में 79,932 अभ्यर्थी पीईटी में शामिल हुए।

सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए

छह चरणों में हुई लिखित परीक्षा

केंद्रीय चयन पर्षद के अनुसार लिखित परीक्षा जुलाई और अगस्त 2025 में छह चरणों में आयोजित की गई थी। इसके बाद 15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026 तक पटना में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई।

पीईटी में शामिल अभ्यर्थियों में पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी शामिल थे।

पीईटी में शामिल अभ्यर्थियों का विवरण

श्रेणीसंख्या
पुरुष अभ्यर्थी50,477
महिला अभ्यर्थी29,426
ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी29
कुल79,932

कुल चयनित अभ्यर्थियों का विवरण

पीईटी में प्रदर्शन के आधार पर कुल 19,838 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।

विभागचयनित अभ्यर्थी
बिहार पुलिस16,852
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस2,986
कुल चयनित19,838

चयनित अभ्यर्थियों में महिला एवं पुरुषों की संख्या

श्रेणीसंख्या
पुरुष12,509
बिहार मूल की महिलाएं7,312
ट्रांसजेंडर17

आरक्षण श्रेणी के अनुसार चयन

श्रेणीचयनित अभ्यर्थी
सामान्य वर्ग7,935
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)1,983
पिछड़ा वर्ग2,381
अत्यंत पिछड़ा वर्ग3,571
अनुसूचित जाति3,174
अनुसूचित जनजाति199
पिछड़ा वर्ग महिला595

कब तक देना होगा योगदान?

चयनित अभ्यर्थियों को 20 जून 2026 से 19 जुलाई 2026 तक संबंधित नियुक्ति प्राधिकार के समक्ष योगदान देना होगा। केंद्रीय चयन पर्षद ने बताया कि अंतिम चयन सूची एवं परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जहां अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट:

CSBC Bihar Official Website

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button