
छपरा। सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के एक युवक की हैदराबाद में मारपीट कर हत्या करके शव करकट नुमा रूम में बास से रस्सी का फंदा बनाकर लटका दी गई है ।परिजनों को जानकारी मिलने के बाद वही साथी मजदूर को हवाई जहाज के माध्यम से शव को घर लाने की व्यवस्था की, परन्तु हाजीपुर के साथी पटना एयर पोर्ट पर शव छोड़ कर फरार हो गया।
मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के मीनापुर निवासी स्व रामकुमार माझी के 35 वर्षीय पुत्र अखिलेश माझी के रूप में हुई। मृतक दो महीने पहले ही हैदराबाद वाटर प्रूफ कम्पनी में मजदूर के रूप में काम करता था। परिजनों ने बताया कि वही साथ काम करने के दौरान मारपीट हो गई।मारपीट के बाद अखिलेश ने अपने भाई को फोन से मारपीट होने की सूचना दी थी।तब तक रविवार को मौत की सूचना मिली । सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गई आसपास के लोग घर पर इकट्ठा हो गए तथा साथी युवक को पोस्टमार्टम के बाद शव लाने के लिए हवाई जहाज के माध्यम से सूचना दी।
परंतु साथी युवक शव को पटना एयरपोर्ट पर छोड़कर हाजीपुर अपने घर फरार हो गया। वहीं परिजनों को सूचना मिलने पर घर के लोग एंबुलेंस से जाकर पटना से शव को लेकर घर आए। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख – पुकार मच गई। पत्नी रिंकी देवी मां महा देवी भाई श्री भगवान माझी नरेश माझी कमलेश माझी सुरेश माझी, बहन मुन्नी देवी , कुंती देवी समेत सभी लोगो का रो रो कर बुरा हाल था।
वही पत्नी रिंकी देवी अपने छोटे-छोटे बच्चे ऋतिक, रितेश और प्रिया की पढ़ाई लिखाई और परवरिश को लेकर चिन्ता को ले बार-बार बेहोश हो जा रही थी। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है।जो काफी छोटे-छोटे हैं। बच्चे अन्य परिजनों को देखकर रोते देख बच्चे भी रो रहे थे।
घटना के संबंध गड़खा खदहा निवासी ठिकेदार अरविंद सिंह ने बताया मृतक अखिलेश सिंह घर पर फोन बात के दौरान काफी विवाद हो गई। तनाव के कारण फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
मृतक की पत्नी रिंकी देवी गर्भवती है और इसी महीने उसे बच्चा होने वाला है। ऐसे में इस हादसा में पूरे परिवार को झकझोर पर रख दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



