सारण में महावीरी अखाड़ा जुलूस पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, एक महिला पुलिस कर्मी घायल

छपरा। सारण जिले के एकमा प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर में रसूलपुर के अलावा केदार परसा, चड़वां व असहनी गांवों का शनिवार को महावीरी अखाड़ा जुलूस आयोजित हुआ. इस दौरान पारंपरिक हथियारों के साथ ग्रामीणों ने विविध करतब दिखाते नजर आए. बताया गया है कि हर वर्ष शरद पूर्णिमा के अवसर पर महावीरी अखाड़ा जुलूस रसूलपुर में आयोजित होते आ रहा है.
उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम रसूलपुर में आयोजित हो रहे अखाड़ा जुलूस के दौरान रसूलपुर, केदार परसा व चड़वां गांवों के जुलूस रसूलपुर बाजार से शांति पूर्ण तरीके से अपने करतब दिखाते व जयकारे लगाते हुए संपन्न हो गए.
वहीं बताया जाता है कि असहनी गांव के महावीरी अखाड़ा जुलूस के शांतिपूर्ण गुजरने के दौरान रसूलपुर के डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक पर पहुंचने के बाद कुछ शरारती तत्वों द्वारा जुलूस पर पथराव कर गया. पथराव के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस कर्मी कुंज रानी विजेता घायल हो गई.
जिसे उपचार हेतु तत्काल एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ इरफान अहमद के द्वारा घायल महिला पुलिस कर्मी का उपचार किया गया. चिकित्सक ने महिला पुलिस कर्मी की हालत खतरे से बाहर बताई है.
इसके पूर्व रसूलपुर में जुलूस पर हुए पथराव के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रसूलपुर थाना पुलिस को लाठीचार्ज कर काफी मशक्कत करनी पड़ी. बहरहाल, स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा
छपराMay 30, 2026सारण में बनेंगे 13 नये प्रखंड कार्यालय, सोलर-लिफ्ट-जनरेटर से लैस होंगे नए भवन
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!







