सारण के नगरा में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनेगा स्टेडियम:मंत्री जितेंद्र

मंत्री ने क्रिकेट मैच के दौरान किया घोषणा
छपरा( सारण)।नगरा: खेलों के विकास के प्रति सरकार संकल्पित । राज्य की महागठबंधन सरकार सभी प्रकार के खेलो केलिए हर स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति सजग है। उक्त बातें मढ़ौरा के राजद विधायक एवं बिहार सरकार में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने मैच के उद्घाटन के अवसर पर कही। उन्होने कहा की सूबे बिहार की महागठबंधन सरकार मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में खिलाड़ियों एवं खेलो के प्रति काफी काम कर रहीं है।
उन्होने कहा कि बिहार में खेल प्राधिकरण का बायलॉज की मंजूरी कैबिनेट से मिल चुकी है। जल्द ही बिहार का खेल नीति तैयार हो जायेगा। उन्होने कहा की शिक्षा विभाग के द्वारा पूर्व से संचालित सभी स्कूली खेलो का खेल विभाग आयोजन सफलतापूर्वक कर रहा है। खेल विभाग राज्य के सभी पंचायतों से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बजट से 14 करोड़ की राशि दिया है। सभी स्कूलों में दक्ष एवं तरंग के माध्यम से ग्रामीण स्कूलिंग प्रतियोगिता प्रारंभ किया है। आने वाले समय में विभाग पंचायत स्तर पर सभी प्रकार के खेलों के विकास के प्रति उनकी सुविधाओं पर काम कर रहीं है
जल्द हीं सरकार द्वारा सभी जरुरी निर्णय लिए जाएंगे। सभा को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा की मढ़ौरा मेरी जन्म भूमि और कर्म भूमि है इसलिए मढ़ौरा सहित जिले के खिलाड़ियों के लिए हर ज़रूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होने खिलाड़ियों की मांग पर नगरा प्रखंड का स्टेडियम रामाचौड़ा ठेकहिं में बनाने की घोषणा की । श्री राय ने केन्द्र सरकार पर खेलो के विकास पर सहयोग नहीं करने और भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होने कहा की खेलों इंडिया में शामिल बिहार को केद्र सरकार कोई सहयोग नहीं कर रहीं है। रामाचौरा खेल मैदान में छपरा और पैगंबरपुर पुर के बीच फाइनल मैच खेला गया। सर्व प्रथम छपरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छपरा ने 16 ओवर में 170 रन बनाकर अंतिम गेंद में ऑल आउट हो गई। जबाब में पैगम्बर पुर की टीम ने 5 विकेट और 10 गेंद शेष रहते हुए मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट संदीप कुमार पैगंबरपुर बने।
विजेता और उप विजेता को मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य रूप से माननीय विधायक श्रीकांत यादव एकमा जिला पार्षद प्रतिनिधी अभय सिंह पूर्व मुखिया ललन राय आयोजक पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि अजय राय पूर्व मुखिया बीरेंद्र राय बिहार मुखिया संघ अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय अवधेश प्रसाद गांगुली यादव भूषण प्रसाद सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



