Royal Enfield Guerrilla 450 बाइक हो गई लॉन्च, लुक और फीचर्स हैं शानदार, जान लें कितनी है कीमत

Royal Enfield Guerrilla 450: रॉयल एनफील्ड ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी गुरिल्ला 450 बाइक लॉन्च कर दी है, जो कि 450 सीसी सेगमेंट में हिमालयन 450 के साथ बाकी कंपनियों की 400-450 सीसी बाइक से मुकाबला करेगी। स्पेन स्थित बार्सिलोना में आयशर मोटर्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ लाल ने ग्लोबल स्तर पर गुरिल्ला 450 लॉन्च की और यूरोप में इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। भारतीय बाजार में जल्द ही इसकी मौजूदगी दिखने वाली है और यहां लोग 2.39 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस पर इस रोडस्टर बाइक को खरीद सकेंगे। चलिए, आज आपको रॉयल एनफील्ड की नई बाइक गुरिल्ला 450 के बारे में सारी बातें विस्तार से बताते हैं।
गेमचेंजर साबित हो सकती है बाइक
रॉयल एनफील्ड ने नई गुरिल्ला 450 को रोडस्टर सेगमेंट में पेश किया है, जो कि अपनी बेहतरीन राइडिंग और कंफर्ट के साथ ही रोड प्रजेंस के लिए जानी जाती है। विदेशों में रोडस्टर बाइक की बंपर डिमांड है और रॉयल एनफील्ड यूपोरियन मार्केट में अपनी मौजूदगी तेजी से बढ़ा रही है। ऐसे में गुरिल्ला 450 कंपनी के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।
जानिए क्या है कीमत
रॉयल एनफील्ड ने गुरिल्ला 450 मोटरसाइकल को एनालॉग, डैश और फ्लैश जैसे 3 वेरिएंट में पेश किया है, जो कि अलग-अलग कलर ऑप्शन में हैं। गुरिल्ला 450 का एनालॉग वेरिएंट स्मोक सिल्वर और प्लाया ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में है और इसकी एक्स शोरूम प्राइस 2,39,000 रुपये है। वहीं, गुरिल्ला 450 का डैश वेरिएंट प्लाया ब्लैक और गोल्ड डिप कलर ऑप्शन में है और इसकी एक्स शोरूम प्राइस 2,49,000 रुपये है। गुरिल्ला 450 का टॉप वेरिएंट फ्लैश भी येलो रिबन और ब्रावा ब्लू जैसे दो कलर ऑप्शन में है और इसकी एक्स शोरूम प्राइस 2,54,000 रुपये है।
रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 के लुक और डिजाइन की बात करें तो यह दिखने में मॉडर्न रेट्रो मोटरसाइकल है। डायनैमिक चेसिस वाली इस बाइक में स्टेप्ट बेंच सीट, 11 लीटर का फ्यूल टैंक, राउंड एलईडी हेडलैंप, इंटिग्रेटेड टेललैंप के साथ टर्न इंडिकेटर्स, अपस्वेप्ट साइलेंसर, स्लिम टेल सेक्शन, ट्यूबलर ग्रैब हैंडल जैसी बाहरी खूबियां दिखती है। गुरिल्ला 450 की बिल्ड क्वॉलिटी प्रीमियम है और देखने में काफी अच्छी लगती है। गुरिल्ला 450 की लो सीट हाइट और मिड सेट फूटपेग्स राइडर के लिए काफी कंफर्टेबल हैं।
खूबियों की बात करें तो रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 के टॉप और मिड वेरिएंट में 4 इंच का इन्फोटेनमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसका यूजर इंटरफेस भी काफी अच्छा है। इसमें आप रॉयल एनफील्ड ऐप कनेक्ट कर ट्रिप से संबंधित जानकारियों के साथ ही काफी सारी डिटेल्स पा सकते हैं। इसमें आपको नैविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, वेदर फोरकास्ट के साथ ही वीइकल की भी जानकारी मिलेगी। ऐप के जरिये आप रॉयल एनफील्ड ग्रिड से कभी भी सपोर्ट हासिल कर सकते हैं।
रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 में हिमालयन 450 की तरह ही नया और अडवांस्ड 452 सीसी का सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड शेरपा इंजन दिया गया है, जो कि 8,000 rpm तक 40 पीएस की मैक्सिमम पावर और 5,500 rpm तक 40 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट कर सकेगा। कंपनी का दावा है कि 3000 आरपीएम तक की इससे 85 पर्सेंट टॉर्क को हासिल किया जा सकता है। इसके वॉटर कूल्ड सिस्टम फीचर दिया गया है, जिसमें इंटिग्रेटेड वॉटर पंप, ट्विन पास रेडिएटर, इंटर्नल बायपास जैसी खूबियां दी गई हैं, जो कि टेंपपेचर कंट्रोल करता है। गुरिल्ला 450 में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 में 17-17 इंच के फ्रंट और रियर ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। बाद बाकी इसके दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और 43 एमएम टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क और लिंकेज टायप मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। ये खूबियां राइडर को सही आराम देते हैं। इस बाइक में अल्ट्रा रिस्पॉन्सिव मैनेजमेंट सिस्टम और राइड बाय वायर टेक्नॉलजी के साथ बी परफॉर्मेंस मोड और ईको मोड जैसे दो राइड मोड भी दिए गए हैं, जिसे राइडर अपनी जरूरत और मूड के अनुसार इस्तेमाल कर बाइक राइडिंग का मजा दोगुना कर सकते हैं।रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 की भारत और विदेशों में आज 17 जुलाई से बुकिंग शुरू हो गई है और आगामी एक अगस्त से इसकी राइड और बिक्री शुरू हो जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क़ृषिJune 28, 2026Fish Farming: आधुनिक तकनीक से मछली पालन सीखेंगे 3 हजार किसान, ऑनलाइन आवेदन से होगा चयन
बिहारJune 28, 2026Electric Vehicle: बिहार में EV की रफ्तार हुई सुपरफास्ट, पांच साल में 10 गुना बढ़ी Electric वाहनों की खरीद
TechnologyJune 28, 2026Social Media: फेक न्यूज और आपत्तिजनक पोस्ट पर डिजिटल स्ट्राइक, 128 FIR दर्ज, 9 चैनल डिलीट
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार







