छपरा के यात्रियों के लिए रेलवे का तोहफा, 4 फेरों के लिए चलेगी उधना-छपरा स्पेशल ट्रेन

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा जंक्शन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 09061/09062 उधना-छपरा-उधना साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन उधना से 07, 14, 21 एवं 28 अगस्त, 2024 दिन बुधवार को तथा छपरा से 09, 16, 23 एवं 30 अगस्त, 2024 दिन शुक्रवार को 04 फेरों के लिये किया जायेगा। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 16, साधारण श्रेणी कुर्सीयान के 02 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
कितने बजे खुलेगी ट्रेन:
09061 उधना-छपरा अनारक्षित साप्ताहिक विशेष गाड़ी 07, 14, 21, 28 अगस्त, 2024 दिन बुधवार को उधना से 22.50 बजे प्रस्थान कर चलथान से 23.09 बजे, बारडोली से 23.24 बजे, दूसरे दिन नंदुरबार से 01.20 बजे, अमलनेर से 02.22 बजे, भुसावल से 04.45 बजे, खंडवा से 06.50 बजे, इटारसी से 09.20 बजे, जबलपुर से 13.10 बजे, कटनी से 14.50 बजे, सतना से 16.30 बजे, मानिकपुर से 17.50 बजे, प्रयागराज छिवकी से 19.40 बजे, तीसरे दिन वाराणसी जं. से 00.40 बजे, जौनपुर से 02.42 बजे, गाजीपुर सिटी से 04.35 बजे तथा बलिया से 05.32 बजे छूटकर छपरा 07.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा की क्या होगी टाइमिंग:
वापसी यात्रा में, 09062 छपरा-उधना अनारक्षित साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09, 16, 23 एवं 30 अगस्त, 2024 दिन शुक्रवार को छपरा से 10.00 बजे प्रस्थान कर बलिया से 11.32 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.35 बजे, जौनपुर से 14.12 बजे, वाराणसी जं. से 16.25 बजे, प्रयागराज छिवकी से 21.25 बजे, मानिकपुर से 23.00 बजे, दूसरे दिन सतना से 00.20 बजे, कटनी से 01.55 बजे, जबलपुर से 03.35 बजे, इटारसी से 07.10 बजे, खंडवा से 10.35 बजे, भुसावल से 12.45 बजे, अमलनेर से 14.07 बजे, नंदुरबार से 15.35 बजे, बारडोली से 17.27 बजे तथा चलथान से 17.47 बजे छूटकर उधना 18.30 बजे पहुँचेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



