छपरा
छपरा के रास्ते चलने वाली 8 ट्रेनों का मार्ग बदला, गोरखपुर में तीसरी रेल लाइन परियोजना को लेकर फैसला

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा कुसुम्ही–गोरखपुर कैंट–गोरखपुर तीसरी लाइन परियोजना के अंतर्गत गोरखपुर-गोरखपुर कैंट खंड के बीच प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन-इंटरलॉक कार्य किए जा रहे हैं। इस वजह से कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है।
यह परिवर्तन 24 अप्रैल से 03 मई 2025 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान पूर्व में नरकटियागंज-पनियहवा मार्ग से होकर चलने वाली ट्रेनों को छपरा ग्रामीण-भटनी रूट पर डायवर्ट किया गया है।
रेलवे ने इन ट्रेनों का मार्ग बदला
- पोरबन्दर से 24, 25 अप्रैल, 01 एवं 02 मई,2025 को चलने वाली 19269 पोरबन्दर- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-पनियहवा-नरकटियागंज- मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-भटनी-छपरा ग्रामीण- मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- मुजफ्फरपुर से 27 एवं 28 अप्रैल,2025 को चलने वाली 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबन्दर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी।
- कामाख्या से 27 अप्र्रैल,2025 को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बरौनी-दरभंगा-नरकटियागंज-परियहवा-गोरखपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरौनी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी- गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी।
- श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 30 अप्रैल,2025 को चलने वाली 15656 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-पनियहवा- नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-भटनी- छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- सहरसा से 30 अप्रैल,2025 को चलने वाली 15529 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी।
- जम्मू तवी से 02 मई,2025 को चलने वाली 15654 जम्मू तवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- मुजफ्फरपुर से 02 मई,2025 को चलने वाली 12211 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी।
- बरौनी से 25 अप्रैल से 03 मई,2025 तक चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



