छपरा में रिटायर्ड फ़ौजी के सिम कार्ड का वैलिडिटी बढ़ाने के नाम पर 33 लाख की निकासी, जमताड़ा के 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार

छपरा। सारण साईबर पुलिस द्वारा अवैध निकासी करने वाले 02 साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है ।15 मई 2024 को सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के सरगट्टी निवासी रिटायर फौजी संतोष कुमार सिंह से एक कॉल के माध्यम से सिमकार्ड की वैधता बढ़ाने का झांसा देकर 33 लाख रूपये की अवैध निकासी कर ली गई थी। इस संबध में साईबर थाना कांड संख्या-169/24, दिनांक-28.05.2024, धारा-379/419/420 भा0द0वि0 एवं 66/66सी/66डी आई0टी0 अधि0 दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष टीम गठित कर अनुसंधान प्रारंभ की गई। गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर इस कांड में संलिप्त 02 अभियुक्त को सारण साईबर पुलिस द्वारा आसनसोल से गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में अमन, पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष एवं साईबर पुलिस टीम एवं अन्य कर्मी शामिल थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-
1. सुभम तॉती, उम्र-24 वर्ष, पिता-सागर तॉती, सा0-सेंटंल सढ़ग्राम
कोईलवारी, थाना-जमुआरी, जिला-पश्चिम वर्धमान ।
2. मुकेश मोदक, उम्र-31 वर्ष, पिता-मानिकचंद मोदक, सा0-बगरूडीह,
थाना-करमातार, जिला-जामताड़ा, झारखंड
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका



