“यादव सेवा समाज सारण” संगठन का हुआ गठन, समाज को एकजुट, शिक्षित व जागरूक करने का उद्देश्य

छपरा। छपरा शहर के सलेमपुर स्थित यादव छात्रावास में सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए यादव समाज के प्रबुद्ध जनों की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. श्याम शरण ने किया.
बैठक में सारण जिले में यादव समाज को एकजुट, शिक्षित व जागरूक करने संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में यादव समाज को एकजुट, शिक्षित व जागरूक करने के उद्देश्य से एक संगठन का निर्माण करने के पूर्व के निर्णयों को साकार करते हुए एक संगठन “यादव सेवा समाज सारण” का गठन किया गया.
21 सदस्यीय संयोजन समिति गठित
जिसमें तत्काल 21 सदस्यीय संयोजन समिति गठित हुई. संगठन विस्तार को लेकर संयोजन समिति के सभी सदस्यों को अलग-अलग कई तरह की जिम्मेदारियां दी गई. बैठक में सर्वसम्मति से जिले में यादव समाज को एकजुट करने, यादव समाज को शिक्षित, विकसित व जागरूक करने, यादव समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं बुराइयों को दूर करने, यादव समाज के लोगों में सहयोग व संरक्षित करने की भावना विकसित करने, सारण जिले के सभी प्रखंडों में संगठन का विस्तार करने, यादव समाज के खिलाफ बढ़ते हमलों के एकजुट हो संघर्ष तेज करने, यादव समाज से जुड़ी हुई सभी धरोहरों को संरक्षित करने, यादव समाज में अंधविश्वास और पाखंड में डूबे लोगों को जागरूक व संगठित करने का निर्णय लिया गया.
शिक्षित व विकसित समाज का निर्माण संभव
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आजादी के साथ दशक से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी यादवों को उनके हक और अधिकारों से वंचित कर उन्हें हर स्तर पर कमजोर किया जा रहा है. आज भी यादव समाज में कई तरह की कुरीतियां और अंधविश्वास, पाखंड व्याप्त है, जिससे यादव समाज के लोगों को शिक्षित, विकसित व जागरूक बनने में बाधक बन रही है. यादव समाज के लोगों के अंदर जब तक ढोंग, अंधविश्वास, पाखंड रहेगा तब यादव समाज शिक्षित व विकसित नहीं हो सकता. यादव समाज के लोगों को जब तक पूर्ण रूप से शिक्षित व जागरूक नहीं किया जाएगा तब तक बेहतर शिक्षित, ढोंग, पाखंड, अंधविश्वास रहित, शिक्षित व विकसित समाज का निर्माण संभव है. इसलिए आगे आने वाले दिनों में जिला मुख्यालय से लेकर गांवों, कस्बों तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.
डॉ श्याम शरण बने अध्यक्ष :
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय संयोजन समिति गठित की गई. जिसमें मुख्य रूप से प्रोफेसर डॉक्टर श्यामशरण अध्यक्ष, अजीत कुमार महासचिव, राहुल कुमार यादव सचिव व बृजेंद्र प्रसाद यादव व राजन यादव उपाध्यक्ष, सिकंदर कुमार धर्मेंद्र कुमार यादव सहसचिव, प्यारेलाल राय रोहित कुमार यादव संयुक्त कोषाध्यक्ष चुने गए.
संयोजन समिति सदस्य में रंजन यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, रंजीत कुमार यादव, राहुल कु. यादव, सुदर्शन यादव, संजय यादव चुनें गए अन्य खाली सभी पदों को अगली बैठक में विस्तार करने का निर्णय लिया गया.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



