देश
Toll Tax Rule Change: अब मात्र 3 हजार में टोल टैक्स फ्री, मोदी सरकार की नई स्कीम से मिलेगा जबरदस्त फायदा
गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी राहत: टोल के लिए बार-बार रिचार्ज की जरूरत खत्म

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने वाहन मालिकों को बड़ी राहत देते हुए FASTag वार्षिक पास (Annual Pass) योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत अब सिर्फ ₹3,000 का एकमुश्त भुगतान करके राष्ट्रीय राजमार्गों पर 200 बार टोल यात्रा की जा सकेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की।
क्या है FASTag Annual Pass योजना?
- ₹3,000 में मिलेगा 200 यात्राओं या 1 वर्ष (जो भी पहले हो) तक का टोल पास
- योजना गैर-वाणिज्यिक वाहनों जैसे कार, जीप, वैन इत्यादि के लिए लागू
- 15 अगस्त 2025 से यह योजना पूरे देश में प्रभावी होगी
- योजना से बार-बार रिचार्ज की जरूरत खत्म होगी और सरकार को एकमुश्त राजस्व भी प्राप्त होगा
कैसे एक्टिव करें Annual Pass?
नितिन गडकरी ने बताया कि FASTag Annual Pass को चालू करने या रिन्यू करने के लिए एक स्पेशल लिंक जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा:
- राजमार्ग यात्रा ऐप (Highway Travel App)
- NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की वेबसाइट
- MoRTH (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय) की आधिकारिक वेबसाइट
इन प्लेटफॉर्म्स से यूजर लॉगिन करके पास को सक्रिय या नवीनीकृत कर सकेंगे।
स्टेट एक्सप्रेस-वे पर भी मिल सकता है लाभ
जानकारों का मानना है कि केंद्र सरकार की यह योजना भविष्य में राज्य स्तरीय एक्सप्रेसवे और अन्य टोल मार्गों पर भी लागू की जा सकती है। इससे यात्रियों को और अधिक सुविधा और पारदर्शिता मिलेगी।
मंत्री नितिन गडकरी का बयान
| “वार्षिक पास देशभर में नेशनल हाइवे पर निर्बाध और लागत प्रभावी यात्रा को सुनिश्चित करेगा। यह डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और कदम है।” |
इस योजना से लाभ:
- बार-बार टोल रिचार्ज की झंझट से मुक्ति
- एक तय लागत में नियमित यात्रा
- डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था
- टोल प्लाजा पर ट्रैफिक कम होने की संभावना
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



