छपरा से दिल्ली का सफर होगा आसान, 150 करोड़ की लागत से बन रहा है नया पुल

छपरा। बिहार के सारण जिले में अब जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। मांझी प्रखंड में अब एक नया 1100 मीटर लंबा फोर-लेन पुल बनने जा रहा है, जिसकी लागत 150 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। यह पुल हाजीपुर को गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) से जोड़ेगा, जिससे न सिर्फ आवाजाही सुगम होगी, बल्कि आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
फिलहाल यहां टू-लेन पुल है, जो अक्सर ट्रैफिक जाम का कारण बनता था। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा अब नया पुल बनाने का निर्णय लिया गया है। स्ट्रक्चर इंजीनियर अश्विनी पांडे ने बताया कि यह पुल गंगा नदी पर बनेगा और करीब डेढ़ से दो साल में तैयार हो जाएगा।
पुल के चालू होने से ना सिर्फ बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमाएं आपस में और मजबूती से जुड़ेंगी, बल्कि दिल्ली और लखनऊ जैसे बड़े शहरों तक पहुंच भी आसान हो जाएगी।
इस पुल के निर्माण से बड़े वाहनों का आवागमन पहले से ज्यादा सुगम होगा, जिससे व्यापार, परिवहन और रोजगार को भी नई गति मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



