छपरा में PM रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 76 लाभार्थियों को मिला लोन, युवा बनेगें आत्मनिर्भर
छपरा। जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में उद्योग विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं यथा- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड एंटरप्राइजेज (PMFME) एवं पीएम विश्वकर्म योजना की समीक्षा की गई।
पीएमईजीपी के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य 231 के विरुद्ध 1201 आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजे गये, इनमें से 184 आवेदन स्वीकृत किए गए तथा 76 आवेदकों को ऋण की राशि उपलब्ध कराई गई है। विभिन्न बैंकों के पास 408 आवेदन लंबित है।
पीएमएफएमई के तहत निर्धारित लक्ष्य 340 के विरुद्ध 743 आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजे गए हैं, जिनमें से 142 स्वीकृत किए गए। स्वीकृत आवेदनों में से 61 आवेदकों को ऋण की राशि उपलब्ध कराई गई है। विभिन्न बैंकों के पास 198 आवेदन लंबित हैं।
जिलाधिकारी ने सभी लंबित आवेदनों की आवेदकवार कारण सहित सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उद्योग विस्तार पदाधिकारी के माध्यम से इन सभी आवेदन को से संपर्क कर उनके उद्यमशीलता की क्षमता एवं नियत का पता लगाकर मेरिट के आधार पर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित कराने को कहा गया।
पीएम विश्वकर्म योजना के तहत जिला में 13143 आवेदन (टेलर एवं मेशन को छोड़कर) में से 6886 आवेदन को दूसरे स्टेज के लिए अग्रसारित किया गया। इनमें से 6648 आवेदनों को तीसरे स्टेज के लिए अग्रसारित किया गया। तीसरे स्टेज पर 4344 आवेदनों को स्वीकृत किया गया। जिलाधिकारी ने विभिन्न स्टेज पर लंबित आवेदनों की नियमानुसार जांच कर उन्हें अगले चरण के लिए अग्रसारित कराने का निर्देश दिया।
बैठक में उपविकास आयुक्त, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, जिला अग्रणी प्रबंधक,उद्योग विस्तार पदाधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



