गुजरात जाने वाले यात्रियों को रेलवे की सौगात, मऊ से बड़ोदरा तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से चलायी जा रही 09195/09196 बड़ोदरा-मऊ-बड़ोदरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन अवधि का विस्तार वड़ोदरा से 28 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को तथा मऊ से 29 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार को किया जायेगा।
09195 बड़ोदरा-मऊ सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 28 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को वडोदरा से 19.00 बजे प्रस्थान गोधरा 20.00 बजे, दाहोद से 20.52 बजे, रतलाम से 22.45 बजे, दूसरे दिन कोटा से 02.40 बजे, बयाना से 05.02 बजे, आगरा फोर्ट से 07.05 बजे, टुण्डला से 08.10 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 11.42 बजे, लखनऊ से 13.20 बजे, सुल्तानपुर से 15.35 बजे तथा वाराणसी से 19.05 बजे छूटकर मऊ 20.45 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 09196 मऊ-बड़ोहरा सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 29 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार को मऊ से 23.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन वाराणसी से 01.10 बजे, सुल्तानपुर से 03.20 बजे, लखनऊ से 05.35 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 07.10 बजे, टुण्डला से 10.45 बजे, आगरा फोर्ट से 11.25 बजे, बयाना से 12.30 बजे, कोटा से 15.35 बजे, रतलाम से 19.50 बजे तथा दाहोद से 21.13 बजे छूटकर तीसरे दिन बड़ोदरा से 00.45 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में लगाया गया 21 कोच
इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी का 02, जनरेटर सह लगेज यान के 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. का 01 कोच सहित 21 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







