छपरा में 7 लाख रूपये की अंग्रेजी शराब लदी पिकअप जप्त, चालक समेत 2 गिरफ्तार

छपरा। मांझी पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ से शराब लदी एक पिकअप को जप्त कर लिया. वहीं पिकअप के चालक व उप चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालक व उप चालक में पंजाब के सुरेश साहनी तथा रायबरेली के मोनू यादव बताया जाता हैं. थानाध्यक्ष मो. जकारिया ने बताया ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब की एक बड़ी खेप जयप्रभा सेतु के रास्ते बिहार लायी जा रही है.
जिसके बाद बलिया मोड़ पर पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई. इसी दौरान पिकअप के पहुंचने पर उसकी सघन तलाशी की गई. जिसमें पुलिस को सफलता मिली और कार्टून में पैक 989 लीटर शराब को बरामद करने के साथ हीं पिकअप को जप्त कर लिया गया. तस्करों ने बड़ी ही बारीकी से पिकअप भान में लदे पलंग के भीतर बनाये गए गुप्त बॉक्स में शराब के कार्टून को छिपा रखा था ताकि पुलिस को झांसा दिया जा सके. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि शराब को हरियाणा से लोड कर समस्तीपुर ले जाया जा रहा था.
जिसे एप्रोच मोड़ पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी पैनी नजर से पलंग के बॉक्स के अंदर से शराब को बरामद कर लिया गया. बरामद जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस जांच दल में थानाध्यक्ष के अलावा पी एसआई शशि रंजन समेत कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



