
छपरा। छपरा में अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिनदहाड़े अमेज़न कार्यालय पर घुसकर उसके कर्मी को गोली मार ₹12 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने गोली मारकर ऑनलाइन कंपनी अमेजन का टीम लीडर रूपेश कुमार गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी अमेजन का कर्मचारी सिवान जिले का रहने है. अमेजॉन कार्यालय से ₹12 लाख रुपए लूट की घटना को बाइक सवार तीन अपराधियों ने अंजाम दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमेजन का कार्यालय खोलकर अमेजन के टीम लीडर रूपेश कुमार अपने ऑफिस पर बैठे थे. उसी बीच एक बाइक से तीन अपराधी पहुंचे और पहुंचते के साथ थी पिस्टल निकालकर लूटपाट करनी शुरू कर दी. जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने उनके पैर में गोली मार दी. जिसके बाद काउंटर के सेट में रखे ₹12 लाख लूट कर हथियार लहराते हुए फरार हो गये. वहीं इस घटना के बाद सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह, मुफस्सिल इंस्पेक्टर गजेंद्र प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। वहीं गंभीर रुप से जख्मी रूपेश कुमार को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। युवक के घुटने में गोली लगी है। गोली पैर में फंसे होने का उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



