सारण में एमडीएम भोजन के खिचड़ी में मिला गोजर कीड़ा, विद्यालय में छात्रों व गांव के लोगों का हंगामा

छपरा। एकमा प्रखण्ड के फुचटी खुर्द प्राथमिक विद्यालय में छात्रों जमकर हंगामा किया. बताया जाता है कि छात्रों को खाने के लिए थाली में परोसे गये मध्याह्न भोजन के खिलाड़ी में गोजर कीड़े के मिलने पर छात्र नाराज हो गये. नाराज छात्रों ने खाने के लिए थाली में परोसे गये इस खिचड़ी को फेंक दिया और विद्यालय में हंगामा शुरू कर दिया. छात्रों के हंगामा को देख कर गांव के लोग भी विद्यालय में पहुंच गए.
खिलाड़ी में गोजर कीड़े को देखकर गांव के लोग भड़क गए. इसके बाद छात्रों और गांव के लोगों ने मिलकर विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया. इस दौरान नाराज छात्रों और गांव के लोगों ने मध्याह्न भोजन की आपूर्ति करने वाली एजेंसी पर कार्रवाई किए जाने की मांग करने लगे. नाराज लोगों का आरोप है कि एजेंसी के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण मध्याह्न भोजन की आपूर्ति नहीं किया जाता है.
बाद में विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के पहल पर मामला शांत हुआ. इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक महबूब अली ने बताया कि इस मामले की जानकारी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी व प्रखण्ड साधन सेवी को दूरभाष से दे दी गई है. इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखण्ड साधन सेवी रीता कुमारी ने बताया कि फुचटी खुर्द प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा इस मामले की जानकारी दी गई है. उन्होंने कहा कि जांच पड़ताल कर एजेंसी के विरूद्ध कार्रवाई किया जायेगा.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमFebruary 25, 2026Saran News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा व 2-2 लाख जुर्माना
छपराFebruary 25, 2026छपरा में बनेगा आधुनिक विरासत केंद्र, पुरातात्विक स्थलों के विकास की कार्ययोजना तैयार
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह







