Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, मारुति-हीरो शोरूम में भर्ती
12 से 15 हजार तक मिलेगी सैलरी

छपरा: जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर आने वाला है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा 20 मई 2026 को एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से विभिन्न निजी कंपनियों में योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। नियोजन कैंप प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।
जानकारी के अनुसार नियोजन कैंप में रिशव ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मारुति सुजुकी, नेक्सा एवं हीरो मोटोकॉर्प शोरूम के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति छपरा में ही की जाएगी।
विभिन्न पदों पर भर्ती
| पद का नाम | रिक्तियां | शैक्षणिक योग्यता | आयु सीमा | वेतन एवं सुविधा |
|---|---|---|---|---|
| रिलेशनशिप मैनेजर | 10 | स्नातक, बाइक एवं ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक | 22-32 वर्ष | ₹12,000-₹15,000 + PF एवं ESIC |
| टेक्नीशियन / हेल्पर | 08 | ITI / डिप्लोमा | 22-32 वर्ष | ₹10,000-₹15,000 + PF एवं ESIC |
| टेली-कॉलर / रिसेप्शनिस्ट | 05 | स्नातक एवं कंप्यूटर ज्ञान | 22-32 वर्ष | ₹12,000-₹15,000 + इंसेंटिव |
रिलेशनशिप मैनेजर और टेली-कॉलर / रिसेप्शनिस्ट पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि टेक्नीशियन / हेल्पर पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
NCS पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य
नियोजन कैंप में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थी स्वयं भी NCS Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है। कैंप स्थल पर भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
नियोजन कैंप का स्थान
📍 अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा, सारण
प्रेमनगर, साढा, बाजार समिति, प्राचीन हनुमान मंदिर के निकट, छपरा।
विभाग की ओर से जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से इस नियोजन कैंप में भाग लेने और रोजगार का अवसर प्राप्त करने की अपील की गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट







