छपरा के लोगो के लिए आ गया बेहतरीन योजना, लाइफटाइम मुफ्त में मिलेगी 300 यूनिट बिजली

छपरा। अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शुरू पीएम सूर्य घर योजना एक बेहतरीन पहल मानी जा रही है। योजना के तहत लोगों को 300 यूनिट नि:शुल्क बिजली दी जाएगी।
सरकार योजना को अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाने की कोशिशों में जुट गई है। योजना का लाभ पाने के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। योजना के तहत पूरे देश में एक करोड़ लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगा अनुदान
सूर्य घर योजना के तहत लोगों के घर की छत पर सोलर पैनल लगाया जाएगा। सोलर पैनल लगाने केल लिए लाभार्थी को अनुदान मिलेगा। एक किलोवाट का सोलर पैनल लगाने की लागत 50 हजार और अनुदान 30 हजार रुपये है।
वहीं, दो किलोवाट का सोलर पैनल लगाने की 1.10 रुपये लागत पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगाने पर 78 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा।
रजिस्ट्रेशन के जरूरी कागजात
योजना के लाभ पाने के लिए डाक विभाग के कर्मी भी लोगों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर, बिजली उपभोक्ता का कंज्यूमर नंबर, फोटो, बिजली बिल और सोलर पैनल लगाने की जगह की फोटो अनिवार्य है।
जांच के बाद लगेगा पैनल
रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से सूचना मिलेगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थल की जांच होगी। जांच होने के बाद उक्त चिन्हित स्थल पर सोलर पैनल लगाया जाएगा। इससे लोगों को बिजली के लिए हर माह दी जाने वाली राशि से भी मुक्ति मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







