
छपरा। अब छपरा सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। काउंटर पर लंबी लाइन लगने से छुटकारा मिलेगा। जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा सदर अस्पताल परिसर में एक नए दवा वितरण काउंटर का उद्घाटन किया गया।
जिलाधिकारी की पहल से डिस्ट्रिक्ट मिनरल फण्ड के माध्यम से इस नये दवा वितरण काउंटर को बनाया गया है।
सदर अस्पताल में पहले 2 रिसेप्शन काउंटर तथा 2 दवा वितरण काउंटर थे। नवनिर्माण के उपरांत अब 4 रिसेप्शन काउंटर तथा 4 दवा वितरण काउंटर की सुविधा हो गई है। इससे मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी सहूलियत होगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने काउंटर के समीप वृक्षारोपण भी किया। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सदर अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टेशन एवम् आर्थो बाह्य कक्ष में चल रहे कार्यों तथा जांच घर का निरीक्षण किया गया तथा मरीजों को अत्यधिक सुविधा प्रदान करने के परिप्रेक्ष्य में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



