
छपरा| सारण जिले जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान मनोज राय उर्फ नेताजी, अशोक राय और रंधीर किशोर के रूप में हुई है, जो सभी भगवानपुर गांव के रहने वाले हैं। तीनों को पैरों में गोली लगी है।
मौके पर पहुंची पुलिस, दो आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही अवतारनगर थाना की पुलिस टीम त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच के क्रम में पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख अभियुक्तों – वर्तमान मुखिया मुकेश राय और वर्तमान जिला पार्षद गणेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों रामगढ़ गांव के निवासी हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अवतारनगर थाना पुलिस के अनुसार, घटना पूर्व से चली आ रही भूमि विवाद का नतीजा है, जिसे सुलझाने के बजाय हिंसक तरीके से निपटाया गया।
पुलिस पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण
घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा भी घटनास्थल का दौरा किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर मामले की जानकारी ली और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
सारण पुलिस की आमजनों से अपील
सारण पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद को आपसी झगड़े या हिंसा में न बदलें। यदि किसी तरह का विवाद हो, तो अपने नजदीकी थाने में संपर्क कर कानूनी प्रक्रिया के तहत उसका समाधान कराएं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट



