सखीवार्ता: कस्तूरबा गाँधी विद्यालय के छात्राओं को डिजिटल साक्षरता पर किया गया जागरूक

छपरा। जिला हब फॉर इमपावरमेंट ऑफ वुमेन सारण के द्वारा कस्तूरबा विद्यालय गड़खा की बालिकाओं के साथ सखीवार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा मे सखियों एवं भाइयों के द्वारा डिजिटल साक्षरता के विषय मे जागरूक किया गया। मोबाइल के गुड एवं बैड उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गयी। घरेलु हिंसा पर विस्तार से चर्चा की गयी और महिला हेल्प लाइन 181 जो टॉल फ्री नम्बर है पर विधिक सहायता लेने के विषय के साथ चिकित्सा सेवा के लिए 108 नम्बर, पुलिस सहायता के लिए 112 नम्बर, एवं चाइल्ड हेल्प लाइन के लिए 1098 नम्बर पर सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।
बालिकाओं से दौतरफ़ा संवाद के तहत उनके लिए सरकार द्वारा उठाये गए अनेक प्रकार की आर्थिक योजनाओं के विषय मे जानकारी दी गयी. बच्चियों को भेदभाव के प्रति जागरूक करते हुए उनके महत्व और मान सम्मान को समाज मे रेखांकित किया गया।सिद्धि कुमारी ने बेटी बचाव बेटी पढ़ाव पर कविता पाठ किया जबकि ख़ुशी कुमारी के द्वारा गर्ल्स फर्स्ट की अवधारना को उजागर किया गया।
दीप प्रज्ज्वलन के बाद अनामिका, नंदनी, चांदनी एवं ज्योति कुमारी के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया जबकि अंकिता एवं लक्ष्मी कुमारी द्वारा महेन्द्र मिश्र की पूर्वी से आगत अतिथियों का मन मोह लिया गया। साइबर क्राइम के अनेक रूपों की जानकारी के साथ उससे बचने के बहुत सारे टिप्स दिए गए और बालिकाओं के इस टीन एजेर की गलतियों के विषय मे अवेयर किया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



